Lucky Zodiac Signs: इन 4 राशियों के स्टार्ट होंगे अच्छे दिन; 1 या 2 नहीं, अप्रैल में 3 बार नक्षत्र गोचर करेंगे शुक्र

Lucky Zodiac Signs: अप्रैल 2026 का महीना शुक्र गोचर के लिहाज से खास है क्योंकि इस दौरान 1 या 2 नहीं, बल्कि 3 बार शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. यहां पर आप शुक्र गोचर के सही समय और महीनेभर (2026 अप्रैल) राशियों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Shukra Gochar 2026
1 / 6

बुध और मंगल की तरह शुक्र भी एक शुभ ग्रह है, जिसकी कृपा से किसी भी व्यक्ति को अपार धन, नाम, खुशियों और अच्छी सेहत आदि की प्राप्ति हो सकती है. द्रिक पंचांग के मुताबित, अप्रैल 2026 में मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों को शुक्र गोचर से महालाभ होगा क्योंकि इस दौरान इनके जीवन पर शुक्र के नक्षत्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं अप्रैल 2026 में किस दिन व समय पर शुक्र का नक्षत्र गोचर (3 बार) होगा और लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में.

विज्ञापन

शुक्र गोचर 2026 का समय

शुक्र गोचर 2026 का समय2 / 6

6 अप्रैल 2026 को सुबह 01:04 मिनट पर शुक्र ग्रह का भरणी नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 16 अप्रैल 2026 को रात 10:19 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा. वहीं, अंत में शुक्र 27 अप्रैल 2026 को रात 09:08 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में कदम (गोचर) रखेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

पिता के साथ चल रहा विवाद शांत होगा. कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, बल्कि समय से पहले आप कार्य पूरा कर लेंगे. कारोबारी यात्रा के सफल होने से कारोबारियों को भी इस दौरान लाभ होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंगल जातकों को रिश्ता पक्का होने जैसा शुभ समाचार मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को मेहनत का फल मिलेगा. इसके अलावा नौकरी कर रहे लोगों को धीरे-धीरे विरोधियों से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

विरोधियों के शांत रहने से समय पर काम हो जाएगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए आने वाला समय उपयुक्त है. गृहस्थ जीवन का सुख आपको मिलेगा. इसके अलावा सम्मान बढ़ेगा. बता दें कि इस दौरान आपका शरीर बीमारियों से बचा रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

लंबे समय से घर वालों के बीच चले आ रहे विवाद शांत होंगे. विवाहित जातकों के मन में घर वालों को लेकर किसी भी प्रकार का संकोच नहीं रहेगा. मन के अनुकूल काम होने से कारोबारी खुश रहेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन