Shukra Gochar 2026: शुक्र दिलाएंगे इन 4 राशियों को सफलता, आज से 25 दिन तक मेष राशि में करेंगे राज

Shukra Gochar 2026: आज 26 मार्च 2026 को प्रातः काल में एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना घटी है. दरअसल, शुक्र ग्रह ने राशि चक्र की पहली Rashi मेष में गोचर किया है. यहां पर आप आज हुए शुक्र गोचर के समय और 25 दिन तक शुक्र ग्रह के मेष राशि में विराजमान रहने के दौरान लाभ कमाने वाली राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Shukra Gochar 2026
1 / 6

शुक्र ग्रह को शास्त्रों में शुभ ग्रह की उपलब्धि प्राप्त है, जिसके कारण व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. साथ ही धन की प्राप्ति होती है और लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहती हैं. इसके अलावा व्यक्ति की सुंदरता के पीछे भी शुक्र ग्रह की खास भूमिका होती है. चलिए अब जानते हैं आने वाले करीब 25 दिनों तक किन 4 राशियों को शुक्र गोचर से लाभ होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

आज सुबह किस समय बदली ग्रह शुक्र की चाल?

आज सुबह किस समय बदली ग्रह शुक्र की चाल?2 / 6

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज 26 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह ने मेष राशि में गोचर किया है, जहां पर वह आने वाले 25 दिन यानी 19 अप्रैल 2026 तक रहेंगे. बता दें कि आज शुक्र ग्रह का गोचर सुबह करीब 5 बजकर 13 मिनट पर हुआ है, जबकि 25 दिन बाद दोपहर में 3 बजकर 51 मिनट के आसपास होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

माता-पिता की सेहत में सुधार होगा और वो खुश रहेंगे, जिसे देखकर आपको भी बेहद प्रसन्नता होगी. कारोबारियों को मेहनत का फल मिलेगा और मुनाफा बढ़ जाएगा. इसके अलावा आप सही समय पर सही जगह निवेश करेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम काफी समय बाद होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही नए आभूषणों की प्राप्ति होने की संभावना है. इसके अलावा मुनाफा होने के भी योग प्रबल हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलने से करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे. इसके अलावा आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे. बता दें कि शुक्र गोचर के दौरान घर का वातावरण ठीक रहने से आपके मन को शांति मिलेगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

कामकाजी लोगों का रुतबा बढ़ेगा और धन लाभ होता रहेगा. घर में भी आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. बता दें कि इस दौरान गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से आप बचे रहेंगे.  (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन