Shukra Nakshatra Gochar: 11 दिन तक अपने घर में राज करेंगे शुक्र, 4 राशियों को मालामाल होने से नहीं रोक पाएगा कोई

Shukra Nakshatra Gochar 2026: सुख-प्यार के दाता ग्रह 'शुक्र' करीब 11 दिन तक अपने घर यानी भरणी नक्षत्र में रहेंगे, जिसके कारण मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा. यहां पर आप इन 4 राशियों के राशिफल और शुक्र गोचर के समय व महत्व के बारे में जान सकते हैं.

Shukra Nakshatra Gochar 2026
1 / 6

शुक्र एक शुभ ग्रह हैं, जो कि भरणी नक्षत्र के स्वामी भी हैं. माना जाता है कि जब भी शुक्र का अपने घर यानी भरणी नक्षत्र में गोचर होता है तो वो बलशाली हो जाते हैं. इस बार भी करीब 11 दिन तक शुक्र भरणी नक्षत्र में ऊर्जावान रहेंगे और राशियों को लाभ पहुंचाएंगे. चलिए जानते हैं शुक्र गोचर के सही समय और इससे लाभ प्राप्त करने वाली मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

शुक्र गोचर का समय

शुक्र गोचर का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 1 बजकर 4 मिनट पर शुक्र ग्रह का भरणी नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश होगा, जहां पर वह करीब 11 दिन यानी 16 अप्रैल 2026 को रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

व्यापार में उन्नति होने से शत्रुओं को ईर्ष्या होगी. संपत्ति को लेकर भाई-भाई, बहन-बहन या भाई-बहन के बीच झगड़ा चल रहा है तो समाधान मिल जाएगा. साथ ही परिवार में संतोष का वातावरण रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

नए संपर्क से व्यापार का विस्तार होगा. साथ ही आर्थिक लाभ कमाने के अवसर सामने से मिलते रहेंगे. इस दौरान प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलने से युवाओं के करियर को नई ऊंचाई मिलेगी. इसके अलावा पराक्रम में कमी देखने को नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

जीवनशैली में सुधार होने से बीमारियों से आप दूर रहेंगे. युवाओं को थोड़ी मेहनत से ही बड़ी कामयाबी हासिल हो जाएगी. विरोधियों के शांत रहने के कारण दुकानदारों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. किसी फेमस रेस्टोरेंट के खाने का भी आनंद इस दौरान आपको मिलेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 6

करियर को लेकर अगर किसी उलझन में हैं तो वो दूर होगी. जिन लोगों को अभी तक अपना हमसफर नहीं मिला है, उन्हें उनसे मुलाकात करने का बार-बार चांस मिलेगा. घर में आए नए सदस्य के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे और उन्हें जानने का प्रयास करेंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन