Lucky Rashiyan 2026: 16 जुलाई को बनेगी शुक्र-चंद्र की युति, मेष समेत 5 राशियों पर होगी धन-वैभव की बौछार
Shukra Chandra Yuti 2026: जुलाई 2026 में करीब 3 दिन तक शुक्र-चंद्र की युति प्रभावी रहेगी, जिसका सभी राशियों पर असर भी होगा. खासकर, 5 राशियों को महालाभ होने के योग हैं. चलिए अब जानें शुक्र-चंद्र की युति के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में.

शुक्र और चंद्र, दोनों ही महा शक्तिशाली ग्रह हैं, जिनका साथ आना यानी युति बनाना ज्योतिष के नजरिए से बेहद खास होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर धन-वैभव के दाता ग्रह शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 1 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक रहेंगे. इस बीच 16 जुलाई की शाम 7 बजकर 51 मिनट पर चंद्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 18 जुलाई की रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे. ऐसे में करीब 3 दिन तक शुक्र-चंद्र की युति प्रभावी रहेगी. यहां पर आप उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए शुक्र-चंद्र की युति शुभ रहेगी.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6शुक्र-चंद्र की युति का सकारात्मक प्रभाव इस बार मेष राशि वालों के जीवन पर भी पड़ेगा. यदि आप किसी भी चीज को पाने के लिए थोड़ी-सी भी मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही रिश्ता पक्का होने के योग प्रबल रहेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)-
3 / 6मेष के अलावा शुक्र-चंद्र की युति का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि वालों के जीवन पर भी 16 जुलाई 2026 के बाद पड़ने वाला है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें करियर में गजब की प्रगति देखने को मिलेगी. इसके अलावा युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और वो सही करियर का चुनाव कर पाएंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
4 / 6शुक्र-चंद्र की युति का 16 जुलाई को बनना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों का पूरा साथ मिलने से वक्त पर कार्य पूरे होंगे. इसके अलावा लव लाइफ से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti 2026: सूर्य-शनि की नवपंचम दृष्टि से बदलेगा समय, वृषभ समेत 5 राशियां करेंगी कड़ा संघर्ष
तुला राशि (Libra)-
5 / 6तुला राशि वालों के जीवन में भी शुक्र-चंद्र की युति के सकारात्मक प्रभाव से खुशियां बढ़ेंगी. युवा वर्ग कोई बड़ा काम करेंगे, जिसके कारण समाज में अच्छी पहचान बनेगी. साथ ही ऑफिस में आपको सीनियर्स की तरफ से सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से अटके कार्य वक्त से पहले पूरे हो जाएंगे. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
6 / 6मेष, वृषभ, कर्क और तुला के अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुक्र-चंद्र की युति का बनना शुभ रहेगा. लव लाइफ में स्थिति बेहतर होगी और कहीं घूमने का शानदार मौका मिलेगा. इसके अलावा अटके कार्यों में गजब की रफ्तार देखने को मिलेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)