Navpancham Drishti 2026: सूर्य-शनि की नवपंचम दृष्टि से बदलेगा समय, वृषभ समेत 5 राशियां करेंगी कड़ा संघर्ष
Navpancham Drishti 2026: 7 अगस्त 2026 को ग्रह सूर्य और शनि के संयोग से नवपंचम दृष्टि बन रही है. इस दिन नवपंचम दृष्टि का बनना कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा नहीं रहेगा. चलिए जानें नवपंचम दृष्टि के बनने के समय और अगस्त 2026 की शुरुआत में राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में.

ग्रहों की विशेष स्थिति से वक्त-वक्त पर नवपंचम दृष्टि बनती है, जिसका प्रभाव भी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर नवपंचम दृष्टि बनेगी, जो कि ग्रह सूर्य और शनि के 120 डिग्री आने से बनेगी. आज यहां पर आप उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके लिए ये नवपंचम दृष्टि लाभकारी नहीं रहने वाली है.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6बिना सोचे-समझे लिए कारोबारी व नौकरी से जुड़े फैसले नुकसानदायक साबित होंगे. इस दौरान आप न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न दिखाएं, अन्यथा विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता हासिल करने वाला नहीं है, ऐसे में माता-पिता से फटकार सुनना पक्का है. इसके अलावा व्यापार के गति न पकड़ने से तनाव रहेगा. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी नहीं रहेगी.
सिंह राशि (Leo)-
4 / 6व्यवसाय में गति नहीं आएगी, जिसकी वजह से तनाव रहेगा. साथ ही आर्थिक स्थिति इस दौरान आपकी मजबूत नहीं होगी. इसके अलावा पारिवारिक जनों का साथ न मिलने के कारण आप दुखी रहेंगे और खुद को अकेला महसूस करेंगे. ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: शनि की राशि मकर में स्थित चंद्रमा चमकाएंगे मेष समेत 5 राशियों का भाग्य, मिलेगी मनचाही खुशी
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे, जिससे आपका मन दुखी रहेगा. साथ ही परिवार वालों को लेकर चिंताएं कम नहीं होंगी. सेहत की बात करें तो उसे लेकर आपका तनाव में रहना पक्का है. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6बच्चों को हर चीज को पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा. इसके अलावा समय का सही सदुपयोग न करने के कारण जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे. साथ ही घर में कलेश होगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)