
1 / 6
Unlucky Zodiac Signs: आज 25 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर सूर्य और शनि की युति दृष्टि बनेगी. दोनों ग्रह 0 डिग्री पर मौजूद होंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और शनि का मिलन होना 4 राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा.
सूर्य-शनि युति दृष्टि राशिफल

2 / 6
आज सूर्य और शनि की युति मीन राशि में बन रही है. इस युति से चार राशियों को आर्थिक तौर पर परेशानी होगी. खर्च बढ़ने और आमदनी प्रभावित होने से इन राशियों को परेशान होना पड़ सकता है. इस युति से मेष, सिंह, तुला और मीन राशि को नुकसान होगा.
मेष राशि

3 / 6
मेष राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी. खर्चे बढ़ने से आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ सकता है. अचानक से खर्चा बढ़ना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है. पैसों को लेकर समझदारी से फैसला लें. सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
सिंह राशि

4 / 6
सिंह राशि वालों को सूर्य शनि की इस युति दृष्टि से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपके आठवें भाव पर केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा इस कारण पैसों से जुड़े मामले में परेशान हो सकते हैं. निवेश को लेकर बहुत सोचकर फैसला लें.
तुला राशि

5 / 6
तुला राशि वालों को कामकाज के कारण परेशान होना पड़ सकता है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशान कर सकता है. रिश्तों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आप धैर्य और समझदारी से कोई भी फैसला लें.
मीन राशि

6 / 6
मीन राशि में सूर्य और शनि की मौजूदगी मीन राशि के जातकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.