Tri Ekadash Yog: अप्रैल 2026 में बदलेंगे 3 राशियों के दिन, 6 बार त्रिएकादश योग का बनना रहेगा शुभ

Tri Ekadash Yog 2026: वर्ष 2026 का चौथा महीना 'अप्रैल' योग व राजयोग से भरा हुआ है. इस दौरान बार-बार दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है. खासकर, 6 बार त्रिएकादश योग का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं त्रिएकादश योग के अप्रैल 2026 में बनने के समय और प्रभाव के बारे में.

Tri Ekadash Yog
1 / 6

त्रिएकादश योग एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग है, जिसका बनना हर बार अच्छा होता है. द्रिक पंचांग की मानें तो अप्रैल 2026 में कुल 6 बार त्रिएकादश योग बन रहा है, जिसकी वजह से पूरे महीने कुछ राशियों का लाभ ही लाभ होगा. यहां पर आप हर बार त्रिएकादश योग बनने के समय और महीनेभर (अप्रैल 2026) राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

त्रिएकादश योग

त्रिएकादश योग2 / 6

बता दें कि जन्म कुंडली में त्रिएकादश योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 60° पर स्थित होंगे. कुछ शास्त्रों में इसे लाभ दृष्टि के नाम से भी संबोधित किया गया है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ती है. साथ ही विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति होती है.

विज्ञापन

अप्रैल में कब-कब बनेगा त्रिएकादश योग?

अप्रैल में कब-कब बनेगा त्रिएकादश योग?3 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, सबसे पहले 8 अप्रैल 2026 की रात 09:37 मिनट पर त्रिएकादश योग बनेगा. इसके बाद 13 अप्रैल को दोपहर 01:48 मिनट पर, 14 अप्रैल को रात 10:37 मिनट पर, 16 अप्रैल को दोपहर 12:50 मिनट पर, 18 अप्रैल को रात 08:09 मिनट पर और 26 अप्रैल को रात 11:11 मिनट पर त्रिएकादश योग बनेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

अप्रैल 2026 में कुल 6 बार त्रिएकादश योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. करियर में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बार-बार आपको शानदार मौके मिलेंगे, जिनका फायदा भी आप ले पाएंगे. प्रेम संबंधों में प्यार की मिठास घुलेगी और निकटता आएगी. इसके अलावा संपत्ति में वृद्धि होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

त्रिएकादश योग का अप्रैल 2026 में कुल 6 बार बनना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. कामकाजी लोग लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति में स्थायी मजबूती आएगी. महीनेभर विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्तों में गर्माहट रहने की भी संभावना है.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

सिंह और वृश्चिक के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी त्रिएकादश योग का अप्रैल 2026 में कुल 6 बार बनना शुभ रहेगा. युवाओं को रचनात्मक कार्यों में धीरे-धीरे कामयाबी मिलनी शुरू होगी, जिससे आत्मविश्वास महीनेभर चरम पर रहेगा. इस दौरान जल्दबाजी की जगह सोच-समझकर लिए गए फैसलों से कारोबारियों को ज्यादा लाभ होगा. इसके अलावा प्रेमी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन