Copper Ring Benefits: इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ रहती है तांबे की अंगूठी, पहनते ही भाग्य देने लगता है साथ
Copper Ring Benefits: हर धातु का अपना महत्व है, जिसे धारण करने से व्यक्ति को लाभ जरूर होता है. आज हम आपको तांबे की अंगूठी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे धारण करना 12 में से 4 राशियों के लिए बहुत ज्यादा शुभ होता है. इससे न सिर्फ उनका भाग्य प्रबल होता है, बल्कि हर काम में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

तांबा यानी कॉपर को एक शुभ धातु माना गया है, जिसे कई लोग धारण करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार तांबे को धारण करता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव जल्दी और लंबे समय तक जीवन पर पड़ता है. चलिए अब जानें किन 4 राशियों के लिए तांबा धारण करना बेहद शुभ होता है.
किन राशियों को तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए?
2 / 6ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए तांबे की अंगूठी पहनना शुभ होता है. इसे धारण करने से न सिर्फ आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है, बल्कि बिगड़े काम भी बनने लगते हैं. इसके अलावा अपने रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
तांबे की अंगूठी किन लोगों को नहीं पहननी चाहिए?
3 / 6वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए तांबे की अंगूठी पहनना शुभ नहीं होता है. इसके अलावा जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें भी इसे धारण करने से बचना चाहिए.
किस दिन धारण करें तांबे की अंगूठी?
4 / 6रविवार या मंगलवार के दिन मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के लोग अपने हाथ में तांबे की अंगूठी धारण कर सकते हैं. बता दें कि तांबे की अंगूठी को केवल सूर्योदय में ही पहनना चाहिए.
किस उंगली में धारण करें तांबे की अंगूठी?
5 / 6धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीधे हाथ की अनामिका उंगली में ही केवल तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए. अन्य उंगली में यदि आप इस धातु को धारण करते हैं तो लाभ की जगह नुकसान हो सकता है.
तांबे की अंगूठी को धारण करने की विधि
6 / 6अंगूठी को धारण करने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध करें. शुद्ध करने के बाद कुछ समय के लिए अंगूठी को मंदिर में वहां रखें, जहां सूर्य की किरणें आ रही हों. स्नान आदि कार्य करने के बाद तांबे की अंगूठी को आप पहन सकते हैं. (All Image Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)