Surya Nakshatra Gochar: 4 दिन बाद सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, 11 मई तक रहेगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम

28 अप्रैल 2026 को सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो करियर, आत्मविश्वास और धन पर शुभ प्रभाव डालेगा. यह गोचर 11 मई तक प्रभावी रहेगा और 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-nakshatra-parivartan
1 / 6

विज्ञापन

भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर

भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर2 / 6

Surya Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के नक्षत्र गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि वे ग्रहों के राजा हैं, जो अपने गोचर से व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, प्रतिष्ठा और निर्णय क्षमता पर सीधा प्रभाव डालते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सूर्य ग्रह अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस नक्षत्र में सूर्य गोचर बेहद सूक्ष्म रूप से भविष्य को बदलता है, जो सुखद और धन-धान्य बढ़ाने वाला होता है. सूर्य के इस गोचर से 4 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है. यह 11 मई तक रहेगा, जब तक सूर्य भरणी से निकलकर कर कृत्तिका नक्षत्र में नहीं चले जाते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 6

सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आ रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. निवेश से लाभ संभव है. रिश्तों में आपकी बात को महत्व मिलेगा. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. यह समय खुद को साबित करने का है. जल्दबाजी से बचें, पर कदम जरूर बढ़ाएं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)4 / 6

सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर आपके लिए स्थिरता और प्रगति का संकेत दे रहा है. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे मजबूती आएगी. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. करियर में आपके प्रयास अब रंग लाने लगेंगे. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. यह समय धैर्य रखकर आगे बढ़ने का है, सफलता आपके करीब है.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)5 / 6

यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है. व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान बढ़ेगी. नई अवसर आपके सामने आएंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं. पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा. आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभरकर सामने आएगी. जो काम लंबे समय से अटका था, उसमें सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके साथ है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)6 / 6

सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आ रहा है. रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. मन सकारात्मक रहेगा. यह समय अपने लक्ष्यों पर फोकस करने का है. सही योजना से बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन