Kendra Drishti Yog: अपार धन कमाने के लिए तैयार हो जाएं ये 4 राशियां, 6 अप्रैल को सूर्य-गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग

Kendra Drishti Yog 2026: ग्रहों के संयोग से वक्त-वक्त पर शुभ-अशुभ योग, राजयोग, युति व महायुति का निर्माण होता है, जिनका कुछ दिन, हफ्तों या महीनों तक 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह के महासंयोग से केंद्र दृष्टि योग बन रहा है, जिससे 4 राशियों को महालाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं केंद्र दृष्टि योग कब बनता है और अप्रैल (2026) में इससे किन 4 राशियों को लाभ होने की संभावना है.

Kendra Drishti Yog
1 / 6
Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

2 / 6

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होते हैं तो केंद्र दृष्टि योग बनता है, जो कि राशियों को अधिकतर समय शुभ फल प्रदान करता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 6 अप्रैल 2026 को सुबह 3 बजकर 49 मिनट के आसपास ग्रहों के राजा 'सूर्य' और ज्ञान-भाग्य के दाता ग्रह 'गुरु' (देवगुरु बृहस्पति) केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे.

विज्ञापन

3 / 6

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए केंद्र दृष्टि योग शुभ रहेगा. उम्मीद है कि रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे, जिससे कामकाजी लोगों को मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा शादीशुदा जीवन में सकारात्मक बदलाव आने से घर का माहौल सुधरेगा.

4 / 6

कन्या राशि (Virgo)- दुकानदारों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा. हाल ही में यदि आपके पार्टनर ने आपको धोखा दिया है तो वो आपका भरोसा जीतने में फिर से कामयाब होंगे. जो लोग किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उनकी सेहत में अचानक से सुधार होना शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

5 / 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)- मन-मुताबिक काम के होने से आप हर समय खुश रहेंगे. जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन लोगों को अपने हमसफर से मुलाकात करने का शानदार अवसर मिलेगा. धन की कमी का भी इन दिनों आप सामना नहीं करेंगे.

6 / 6

मीन राशि (Pisces)- दोस्तों के साथ शानदार समय बिताने से मानसिक स्थिति में सुधार होगा. इस दौरान आपको छोटी दूरी, लेकिन सुखद यात्रा का आनंद मिलेगा. सही समय पर पैसों का इंतजाम होने से कर्ज चुकाने में भी आप सफल होंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन