Surya Gochar Rashifal: आज होगा सूर्य का नक्षत्र गोचर, रातों-रात पलटेगी किस्मत, इन 4 राशियों को होगी मोटी कमाई
Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह आज नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इससे 4 राशि के लोगों को लाभ मिलेगा.

Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन उत्तर भाद्रपद से रेवती नक्षत्र में होगा. सूर्य आज 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार की रात को 8 बजकर 16 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
सूर्य गोचर राशिफल
2 / 6बुध के नक्षत्र रेवती में सूर्य का प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभ होगा. सूर्य इस नक्षत्र में 14 अप्रैल तक रहेंगे. इस दौरान मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के लोगों को लाभ मिलेगा.
मेष राशि
3 / 6सूर्य ग्रह के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को लाभ होगा. करियर में तरक्की करेंगे. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. भाग्य का साथ मिलेगा और सरकारी काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छे रहेगी.
सिंह राशि
4 / 6करियर में तरक्की के योग बनेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रमोशन मिल सकता है इससे सैलरी बढ़ेगी. आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशि
5 / 6धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपको फायदा होगा. कमाई बढ़ेगी और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्ते बेहतर होंगे.
मकर राशि
6 / 6सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. अगर कोई नौकरी की तलाश कर रहा है तो उसे सफलता मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.