Surya Gochar Rashifal: मेष राशि में सूर्य के गोचर से चमकेगा भाग्य, इन 5 राशियों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की
Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह हर एक महीने के बाद गोचर करते हैं. अभी सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं. इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन मीन से मेष राशि में होगा. सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभकारी होगा.

Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का भाव है. सूर्य का उच्च राशि में होना मेष, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा.
मेष राशि
2 / 6मेष राशि में सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा. यह आपके साहस को बढ़ाएगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे और इसका फल मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
सिंह राशि
3 / 6सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. रिश्तों में चल रहे तनाव का अंत होगा. प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
तुला राशि
4 / 6वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. नए लोगों से संपर्क हो सकता है जो भविष्य में काम आएगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे.
धनु राशि
5 / 6नौकरी और व्यापार में लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. निवेश करने से लाभ मिल सकता है.
मकर राशि
6 / 6परिवार के साथ रिश्ते अच्छे होंगे. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. करियर में प्रगति करेंगे. लंबे समय से चल रही समस्याओं का अंत होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.