Meen Sankranti Rashifal: मीन में प्रवेश कर गए ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों को मिलेगी करियर, कारोबार में तरक्की

Meen Sankranti Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य आज कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मीन राशि में सूर्य का गोचर करना कई राशि के जातकों के लिए शुभ होगा इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Surya dev.jpg (1)
1 / 7
Meen Sankranti lucky Rashifal

Meen Sankranti Rashifal: सूर्य के राशि परिवर्तन करने को संक्रांति कहते हैं. सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उसी नाम की संक्रांति से इसी जाना जाता है. आज सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं. ऐसे में आज मीन संक्रांति है. सूर्य ग्रह आज 15 मार्च 2026, दिन रविवार को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर कुंभ राशि से मीन में प्रवेश कर चुके हैं. अब सूर्य ग्रह 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे. सूर्य ग्रह का मीन राशि में होने कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा. चलिए ज्योतिषाचार्यों की अनुसार जानते हैं  मीन संक्रांति से किन राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

मेष राशि के 12वें भाव में सूर्य के होने से आपका स्वभाव अंतर्मुखी होगा. आप खुद के साथ समय बिताना पसंद करेंगे. सेहत और यात्रा पर खर्च हो सकता है. ऑफिस में काम को शांति से व्यवस्थित करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 7

सामाजिक तौर पर आपके लिए दिन सक्रिय रहेगा. आपका नए लोगों के साथ मेल बढ़ेगा. परिवार में खुशहाली आएगी. संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे. करियर में तरक्की करेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि 4 / 7

करियर के लिहाज से मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपके लिए मेहनत रंग लेकर आएगी. आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि वालों का धर्म-कर्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है. अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं. आपके भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. मेहनत का फल मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 7

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. आप पुराने अनुभवों पर गौर करें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार के साथ बातचीत करें.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 7

आप लोग रिश्तों और पार्टनरशिप का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय भावुकता बढ़ सकती है. संबंधों पर असर पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन