Surya Gochar 2026: एकादशी के दिन सूर्य बदलेंगे चाल, शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, बढ़ेगी आमदनी
Surya Gochar 2026: मार्च महीने में सूर्य का गोचर मीन राशि में होगा. यह गोचर एकादशी के दिन होगा. सूर्य का राशि परिवर्तन करना 5 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. इन राशियों को धनलाभ होगा और करियर में सफलता मिलेगी.

Surya Gochar 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 15 मार्च 2026 को है. इस एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जानते हैं. पापमोचनी एकादशी के दिन ही सूर्य ग्रह कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे. इससे इन 5 राशियों को लाभ होगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
2 / 6सूर्य की स्थिति में परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के काम पूरे होंगे. विदेश से जुड़े मामले में फायदा होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है इससे आपको लाभ होगा. हालांकि, आपके खर्च बढ़ सकते हैं.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर आपको मेहनत का फल मिलेगा. प्रमोशन और पैसा मिल सकता है. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
कर्क राशि
4 / 6धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. आर्थिक तौर पर लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
5 / 6छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. निवेश से लाभ होगा लेकिन कहीं पैसा लगाने से पहले सोच-विचार लें.
मीन राशि
6 / 6सूर्य का गोचर मीन राशि में ही होगा. मीन राशि वालों को इससे लाभ होगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.