Navpancham Yog: शुक्र और शनि जून में बनाएंगे शक्तिशाली 'नवपंचम योग', चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

Navpancham Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जून 2026 से शुक्र-शनि का शक्तिशाली नवपंचम योग बनेगा. इस शुभ योग से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Navpancham-Yog
1 / 7

विज्ञापन

नवपंचम योग का राशियों पर असर

नवपंचम योग का राशियों पर असर2 / 7

Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को शुभ और फलदायी योग बताया है. यह उत्तम योग तब बनता है, जब कोइ दो ग्रह एक-दूसरे से नवें और पांचवें भाव में होते हैं. लेकिन ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह योग ग्रहों के गोचर के दौरान भी बनता है, ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित होते हैं. ऐसा तब होता है, जब कालपुरुष कुंडली में ये ग्रह नवम और पंचम भाव में होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जून, 2026 से शुक्र और शनि ग्रह नवपंचम योग का निर्माण करेंगे, जिसका 5 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने के योग हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए 25 जून 2026 से बनने वाला शुक्र-शनि का नवपंचम योग जबरदस्त पॉजिटिव एनर्जी लेकर आने के योग दर्शा रहा है. जो काम लंबित था, वह पूरे जोर-शोर से शुरू होगा, वही काम अब आपकी पहचान बन सकता है. आगे चलकर वह काम आपके ब्रेड-बटर का सबसे बढ़िया स्रोत साबित हो सकता है. करियर में आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बॉस ध्यान खींच सकती है. बिजनेस करने वाले जातकों को नए संपर्क का बड़ा फायदा मिल सकता है. धन की स्थिति पहले से ज्यादा कंट्रोल में रहेगी. फालतू खर्च कम होने लगेंगे. परिवार में रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी. पत्नी का साथ सुकून देने वाला रहेगा. लव लाइफ में रिश्ते ज्यादा मैच्योर होंगे. स्टूडेंट्स की मेहनत अब अच्छे रिजल्ट में बदलने वाला सिद्ध होगा. आप पहले से ज्यादा फोकस्ड और मोटिवेटेड होंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)4 / 7

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का नवपंचम योग किस्मत के बंद दरवाजे खोलने जैसा साबित हो सकता है. आपको नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी. आपको जिस मौके का इंतजार था, वह अचानक आपके सामने आ सकता है. इसे कैश करने की प्लानिंग आपको नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है. जॉब में बेहतर ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में एक्सटेंशन की प्लानिंग अब तेज होंगे. इनकम के नए रास्ते खुलने से फायनेंशियल मामलों में राहत महसूस होगी. फैमिली की ओर से किसी शुभ समाचार से मन उत्साहित रहेगा. रिश्तों में पुराने मनमुटाव खत्म होंगे, क्लियरिटी बढ़ेगी. ट्रैवल के चांस हैं, जो फायदेमंद साबित हो सकते हैं. स्टूडेंट के लिए यह समय खुद को साबित करने का अवसर देगा, सही से हैंडल करने पर सक्सेस खिंची आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)5 / 7

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि का यह शुभ और शक्तिशाली योग पावर, लोगों से कनेक्शन और प्रोग्रेस का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ सकता है. करियर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी लोगों को इंप्रेस करेगी. आपके हाथ में नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. वहीं, जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिलेगा. बिजनेस में बड़े फैसले लेने का यह सही समय है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपके आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी. आपका लाइफ पार्टनर का सपोर्ट आपको मानसिक मजबूती देगा. सोशल लाइफ में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. यह समय आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि (Libra)6 / 7

तुला राशि के जातकों के लिए यह नवपंचम योग लग्जरी, ग्रोथ और गुड लक का एक जबरदस्त समय साबित हो सकता है. शुक्र का प्रभाव आपकी पर्सनैलिटी को और आकर्षक बनाएगा. लोग आपकी ओर तेजी से आकर्षित हो सकते हैं. करियर में अचानक शानदार मौके मिल सकते हैं. आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट्स से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. रिश्तों में अपनापन और प्यार बढ़ेगा. लव लाइफ में रोमांस और इमोशनल बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत होगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को खास सफलता मिलने के योग हैं. आप ज्यादा पॉजिटिव और बैलेंस महसूस करेंगे, जिससे हर फैसला आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)7 / 7

मकर राशि के जातकों के लिए यह शुभ योग मेहनत को सीधे सफलता में बदलने वाला साबित हो सकता है. शनि का प्रभाव आपको अनुशासन और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की क्षमता देगा. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आपको सीनियर्स का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी. बिजनेस में स्थायी लाभ मिलने के संकेत हैं. सेविंग बढ़ाने में भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है. इससे आर्थिक मामलों में सुधार आएगा. स्टूडेंट जातक जो लंबे समय से जिस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे थे, अब उसके पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई देने लग सकते हैं. यह समय आपको समझदारी, आत्मविश्वास और धैर्य के दम पर नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है. फैमिली मेम्बर के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा बेहतर होंगे. घर का माहौल मानसिक शांति देगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन