Shukra Gochar: इन 4 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, 13 जनवरी 2026 तक पड़ेगा शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव

Shukra Gochar Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति से उसकी खुशियों, प्रेम व आर्थिक स्थिति, रचनात्मक कार्यों में रुचि और समाज में प्राप्त मान-सम्मान आदि का आकलन किया जाता है क्योंकि शुक्र ग्रह जीवन के इन पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 के कुछ आखिरी दिनों और साल 2026 के कुछ शुरुआती दिनों में किन 4 राशियों के ऊपर शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ रहा है.

Shukra Gochar
1 / 7
Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

2 / 7

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 20 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह का धनु राशि में गोचर हुआ है. शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन ये गोचर सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ है. अब करीब 24 दिन यानी 13 जनवरी 2026 तक शुक्र ग्रह धनु राशि में ही संचार (चाल चलने वाले हैं) करने वाले हैं.

विज्ञापन

3 / 7

मेष राशि:- 13 जनवरी 2026 तक का समय मेष राशि वालों के लिए कुछ मामलों में बहुत अच्छा रहेगा. यदि आप धैर्य को अपना दोस्त बनाएंगे तो हर रिश्ते में मजबूती आएगी. साथ ही लव लाइफ की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी ज्यादा कमजोरी का आप अनुभव नहीं करेंगे.

4 / 7

कर्क राशि:- मेष के अलावा कर्क राशि वालों के लिए भी आने वाले कई दिन यादगार रहेंगे. यदि आप मेहनत करेंगे तो शुक्र ग्रह आपका साथ जरूर देंगे. खासकर, आपको अपने स्वभाव में नरमी लाने का प्रयास करना होगा. इसके अलावा आप किसी रचनात्मक कार्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

5 / 7

तुला राशि:- 13 जनवरी 2026 तक तुला राशि के कुछ जातकों पर शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आप कुछ नया काम करने का प्रयास करेंगे, जिसमें कामयाबी मिलेगी. उम्मीद है कि इस अवधि में आपके घरवालों को आप पर गर्व करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा रिश्तों में नजदीकियां और सम्मान का अच्छा तालमेल रहेगा.

6 / 7

कुंभ राशि:- शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि, कर्क राशि और तुला राशि के साथ-साथ कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी 13 जनवरी 2026 तक पड़ने वाला है. इस दौरान आप जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी इस दौरान आपको ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

7 / 7

(All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन