Shukra Gochar: वृषभ राशि में शुक्र गोचर से अप्रैल में बनेगा 'मालव्य योग', ये 5 राशियां करेंगी राज

Shukra Gochar: अप्रैल में वृषभ राशि में शुक्र का गोचर ‘मालव्य योग’ बनाएगा, जो धन, प्रेम, वैवाहव और पारिवारिक सुख बढ़ाएगा. व्यापार, निवेश और रचनात्मक कामों में लाभ के योग बनेंगे. क्या आपकी राशि उन 5 लकी राशियों में है जो सबसे अधिक फायदा पाएंगी?

Shukra-Gochar
1 / 7

विज्ञापन

शुक्र गोचर राशिफल

शुक्र गोचर राशिफल2 / 7

Shukra Gochar: सुख, वैभव और प्रेम के दाता शुभ अभी मेष राशि में हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को वे वृषभ राशि गोचर कर 'मालव्य योग' का निर्माण करेंगे, जो सुख, प्रेम और धन की संभावनाओं को बढ़ाता है. यह योग वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और पारिवारिक सुख को मजबूत करता है. व्यापार और निवेश में सफलता के योग बनते हैं. विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. जातकों के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा और दोस्तों से सहयोग भी बढ़ेगा. कुल मिलाकर यह योग समृद्धि, मानसिक शांति और व्यक्तिगत विकास दोनों में मदद करता है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा?

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)3 / 7

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. व्यापार में साझेदारी सफल होगी और नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में रोमांच और समझ बढ़ेगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक स्थिरता आएगी. आपके कामकाज में अनुशासन और निपुणता लाभकारी साबित होगी. लंबे समय से रुके निवेश या योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है. सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)4 / 7

कर्क राशि वालों को इस योग से करियर और आय के नए अवसर मिलेंगे. संचार और नेटवर्किंग में सफलता प्राप्त होगी. प्रेम संबंधों में मिठास और मित्रों से सहयोग बढ़ेगा. निवेश और आर्थिक फैसलों में समझदारी बढ़ेगी. पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में उन्नति होगी. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार रहेगा. नए कौशल सीखने और खुद को सुधारने का समय उपयुक्त है. यात्रा और संपर्क आपके व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में लाभ देंगे. आपकी योजनाओं में स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित होगी.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 7

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय परिवार और व्यवसाय में लाभकारी रहेगा. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और सुख-शांति बढ़ेगी. वित्तीय निर्णय सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में समझ और प्रेम बढ़ेगा. मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार होगा. मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा. आपके कामकाज में अनुशासन और स्पष्टता बढ़ेगी. सामाजिक सम्मान और मान्यता में वृद्धि संभव है. लंबे समय से रुके कार्य या योजनाएं इस समय पूरी हो सकती हैं.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)6 / 7

मकर राशि वालों को मालव्य योग से व्यवसाय, निवेश और आय में लाभ मिलेगा. यात्रा और नए अवसर सफल रहेंगे. प्रेम जीवन में संतुलन और मित्रता में सहयोग बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति आएगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. नई योजनाओं और परियोजनाओं में सफलता के योग बनेंगे. वित्तीय मामलों में स्थिरता और संतुलन मिलेगा. अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का यह समय अनुकूल है.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces)7 / 7

मीन राशि वालों के लिए यह समय प्रेम, सुख और पारिवारिक सामंजस्य लाएगा. वैवाहिक जीवन में समझ बढ़ेगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे. व्यापार और निवेश में लाभ के नए अवसर खुलेंगे. रचनात्मक कार्य और अध्ययन में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन में सुधार होगा. मित्रों और समाज से सहयोग मिलेगा. नए संपर्क आपके व्यवसायिक अवसरों को बढ़ाएंगे. वित्तीय योजना में समझदारी से लाभ संभव है. अचानक आए अवसरों को स्वीकार करने में हिचकिचाहट न करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन