Shukra Gochar: 14 मई 2026 से पहले शुक्र करेंगे इन 4 राशियों को मालामाल, होगा मिथुन राशि में गोचर

Shukra Gochar 2026: 14 मई 2026 को शुक्र ग्रह गोचर करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे पहले कुछ राशियों को इस अद्भुत ज्योतिषीय घटना से लाभ होगा. हालांकि, गोचर के बाद लाभ होने की संभावना नहीं है. चलिए अब जानते हैं शुक्र ग्रह के इस राशि गोचर की टाइमिंग और प्रभावित लकी राशियों के बारे में.

panchgrahi yog 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे शास्त्रों में देवताओं का स्थान भी प्राप्त है. मान्यता है कि शुक्र ग्रह की बदली चाल से व्यक्ति के जीवन की छोटी से बड़ी हर खुशी व सुख प्रभावित होता है क्योंकि इन्हें सुख-सुविधाओं, धन, प्यार, लग्जरी लाइफ, सुंदरता और कला आदि का कारक माना जाता है. यहां पर आज आप जान पाएंगे कि 14 मई 2026 को किस समय शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश यानी गोचर होगा और उससे पहले किन 4 राशियों को इस बड़ी ज्योतिषीय घटना से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

शुक्र गोचर की तिथि और समय

शुक्र गोचर की तिथि और समय2 / 6

द्रिक पंचांग की मानें तो 14 मई 2026 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. अगर इस बड़ी ज्योतिषीय घटना की टाइमिंग की बात करें तो वो सुबह 10 बजकर 58 मिनट रहने वाली है. हालांकि, इसके बाद शुक्र कर्क राशि में संचार करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

कारोबार के चक्कर में भागदौड़ तो करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा. व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर घर वालों के साथ बिताएंगे, जिससे मूड अच्छा होगा. साथ ही आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

14 मई 2026 को होने वाले शुक्र गोचर से पहले कामकाजी लोगों को लाभ होने के प्रबल योग बने रहेंगे. ऑफिस के काम में यदि कोई व्यक्ति रुकावट पैदा कर रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा. इस दौरान छात्रों के आत्मविश्वास में गिरावट की जगह बढ़ोतरी होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

व्यस्त जीवन से कुछ समय के लिए कामकाजी लोगों को राहत मिलेगी और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. सिंगल लोग अगर किसी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं तो खुशखबरी मिलने की संभावना अधिक है. इस दौरान सेहत का साथ मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

अपनों की नाराजगी दूर करने में आप सफल होंगे. घर का वातावरण सामान्य से अच्छा होगा. पूंजी निवेश से हर उम्र के जातकों को इस दौरान लाभ होगा. स्वास्थ्य के उत्तम रहने से इस राशि के जातक अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. ( All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन