हाथ से गिर रही हैं ये चीजें? शकुन शास्त्र में माना गया है अशुभ संकेत, जानें क्या करें उपाय

Shakun Shastra: रोजमर्रा की जिंदगी में दूध, नमक और तेल जैसी चीजों का हाथ से गिरना सामान्य लग सकता है, लेकिन शकुन शास्त्र में इन्हें भविष्य के संकेत माना गया है. जानिए इनका मतलब और उनसे जुड़े उपाय.

Shakun Shastra
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

क्या कहता है शकुन शास्त्र?

क्या कहता है शकुन शास्त्र?2 / 7

शकुन शास्त्र एक प्राचीन भारतीय मान्यता है, जिसमें माना जाता है कि हमारे आसपास होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भविष्य के संकेत देती हैं. कई बार हम जल्दबाजी या लापरवाही में चीजें गिरा देते हैं, लेकिन इस शास्त्र के मुतबाकि हर घटना का एक मतलब होता है. खासकर जब दूध, नमक, तेल या पूजा से जुड़ी वस्तुएं हाथ से गिरती हैं, तो इसे आने वाले समय में किसी बदलाव या समस्या का संकेत माना जाता है. हालांकि, ये पूरी तरह आस्था और परंपरा पर आधारित है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से लेते हैं और सावधान रहने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

नमक गिरना क्यों है अशुभ?

नमक गिरना क्यों है अशुभ?3 / 7

नमक को जीवन में संतुलन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पुराने समय से ही यह मान्यता है कि नमक का कनेक्शन धन और घर की खुशहाली से होता है. अगर किसी व्यक्ति के हाथ से बार-बार नमक गिरता है, तो शकुन शास्त्र के मुताबिक ये आर्थिक परेशानियों का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, ये घर में झगड़े और रिश्तों में तनाव बढ़ने की ओर भी इशारा करता है. कहा जाता है कि नमक गिरने के बाद उसे तुरंत साफ करना चाहिए और मन में नेगेटिव विचार नहीं लाने चाहिए.

तेल गिरना देता है चेतावनी

 तेल गिरना देता है चेतावनी4 / 7

तेल का कनेक्शन ज्योतिष में शनि ग्रह से माना जाता है. जब तेल हाथ से गिरता है, तो इसे शनि के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है. ये आने वाले समय में रुकावटों, आर्थिक नुकसान या मानसिक तनाव की ओर इशारा कर सकता है. खासतौर पर शनिवार के दिन तेल गिरना ज्यादा अशुभ माना जाता है. इस स्थिति में शनि देव को शांत करने के लिए तेल का दान करना या जरूरतमंदों की मदद करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

दूध गिरने से क्या होता है?

दूध गिरने से क्या होता है?5 / 7

दूध को शुद्धता, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. जब दूध अचानक गिर जाता है, तो इसे घर के माहौल में अशांति या मानसिक तनाव का संकेत माना जाता है. यह भी कहा जाता है कि ये परिवार के सदस्यों के बीच भावनात्मक दूरी या विवाद का संकेत हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक चेतावनी की तरह लेकर अपने व्यवहार और माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

पूजा की थाली गिरना

पूजा की थाली गिरना6 / 7

पूजा की थाली, दीपक या प्रसाद का गिरना शकुन शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है. इसे देवताओं की नाराजगी या घर में बढ़ती नेगेटिव एनर्जी का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अपने व्यवहार, पूजा-पाठ और दिनचर्या पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. ये भी कहा जाता है कि नियमित रूप से पूजा करने और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने से ऐसे संकेतों का प्रभाव कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

काली मिर्च गिरना

काली मिर्च गिरना7 / 7

काली मिर्च को तेजी और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. अगर यह हाथ से गिर जाए, तो इसे रिश्तों में तनाव और विवाद का संकेत माना जाता है. यह खासकर करीबी रिश्तों में गलतफहमियों या झगड़े की ओर इशारा कर सकता है. इस स्थिति में सलाह दी जाती है कि व्यक्ति अपने व्यवहार में संयम रखे और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर रिश्तों को मजबूत बनाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन