Ruchak Yog: इन 4 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन और होगा महालाभ, मई 2026 में मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग

Ruchak Yog 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल मई 2026 की शुरुआत में मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे रुचक योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में रुचक योग को काफी शुभ माना गया है, जिसके कारण राशियों को लाभ होता है. यहां पर आप रुचक योग के महत्व, बनने के कारण, समय और प्रभाव आदि के बारे में जान पाएंगे.

varuthini-ekadashi-rashifal
1 / 6

मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का अहम हिस्सा माना गया है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं. मई 2026 की शुरुआत में मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जिससे रुचक योग बनेगा. किन 3 राशियों के लिए रुचक योग अच्छा रहेगा, इस बारे में यहां पर आप जानेंगे. साथ ही रुचक योग के बनने के समय के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

रुचक योग कब बनता है?

रुचक योग कब बनता है?2 / 6

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब मंगल ग्रह का मेष राशि, वृश्चिक राशि या मकर राशि में गोचर होता है, तब रुचक योग बनता है. रुचक योग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना गया है, जिसका राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

मई 2026 में कब बनेगा रुचक योग?

मई 2026 में कब बनेगा रुचक योग?3 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा, जिसके साथ ही रुचक योग बन जाएगा. बता दें कि 11 मई 2026 से आने वाले कई दिनों तक रुचक योग का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 6

मई 2026 की शुरुआत में रुचक योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों के जीवन में एक के बाद एक कई खुशियां दस्तक देंगी. आप न सिर्फ अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतामुक्त रहेंगे, बल्कि घर का क्लेश भी खत्म होगा. इसके अलावा कर्ज से मुक्ति मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

वृषभ के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी रुचक योग खुशियां लेकर आएगा. कड़ी मेहनत के बाद कामकाजी लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी. साथ ही धन कमाने के नए रास्ते नजर आएंगे. इसके अलावा मित्रों के सहयोग से कुछ बड़ा काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान आप ख्याति भी प्राप्त कर सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि6 / 6

वृषभ और सिंह के अलावा तुला राशि वालों का भाग्य भी रुचक योग के प्रभाव से मई 2026 में प्रबल रहेगा. घर वाले आपकी बातों को समझेंगे और कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करेंगे. इसके अलावा पुरानी खोई हुई चीजें इस दौरान मिल सकती हैं. साथ ही पुराने दिनों की तरह दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.  (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन