Ravi Yog 2026: 19 मई से शुरू होगा इन 5 राशियों का अच्छा समय, बनेगा अत्यंत लाभकारी 'रवि योग'
Ravi Yog 2026: रवि योग को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और लाभकारी योग माना गया है, जिसका निर्माण जल्द 19 मई 2026 को होगा. यहां पर आप रवि योग के बनने के समय और राशियों पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानेंगे.

19 मई 2026 की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से लेकर 20 मई 2026 की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रवि योग रहेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ फल देने वाला योग माना गया है. ऐसे में 19 मई से कुछ राशियों को लाभ होना पक्का है. चलिए अब जानते हैं इस बार रवि योग के शुभ प्रभाव से किन 5 राशियों का भाग्य बुलंदियों तक पहुंच सकता है.
मेष राशि
2 / 6सिंगल लोगों के रिश्ते की बात यदि कहीं पर भी नहीं बन रही है तो अब जल्द बात शादी तक पहुंच जाएगी. ड्रीम कार खरीदने से कामकाजी लोगों को बेहद खुशी होगी. साथ ही सुख-साधन में वृद्धि होगी.
कर्क राशि
3 / 6किसी खास व्यक्ति से मन की बात शेयर करने से अच्छा लगेगा. इस दौरान आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप ताजगी का अनुभव करेंगे. नई जगह पर नौकरी ज्वाइन करना भी आपके लिए बढ़िया रहेगा.
कन्या राशि
4 / 6सोचे हुए काम समय पर पूरे होते रहेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे. इस दौरान ड्रीम बाइक खरीदने का सपना भी पूरा होगा. साथ ही घरवालों की परेशानियों को दूर करने का मौका मिलेगा.
तुला राशि
5 / 6सेहत में सुधार होने से आपको अच्छा लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी. रिश्ता जोड़ना इस दौरान ठीक रहेगा. उम्मीद है कि आपका जीवनसाथी आपको हर तरह की सुख-सुविधा देने का प्रयास करेगा.
मीन राशि
6 / 6अगर किसी समस्या में आप फंसे हुए हैं तो उसका समाधान मिलेगा. शत्रुओं का चेहरा सामने आने से आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही सेहत में सुधार होना आरंभ होगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.