Rashifal 4 April 2026: आज शनिवार का दिन मेष-मीन समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि
Rashifal 4 April 2026: आज 4 अप्रैल के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हुआ है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज ग्रह गोचर और योग आदि का मेष से लेकर मीन राशि वालों के करियर, पारिवारिक स्थिति, लव रिलेशनशिप, इनकम और स्वास्थ्य आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 4 अप्रैल 2026 का राशिफल.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 4 अप्रैल 2026 को हर्षण योग, वज्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है, जबकि किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 4 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
2 / 13गुडलक के बढ़ने से सभी काम समय पर पूरे होंगे. दिन की शुरुआत में किसी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिसके कारण दिनभर घर में खुशी का माहौल रहेगा.
वृषभ राशि
3 / 13यात्रा के दौरान गंभीर चोट लग सकती है. इस दिन धन हानि होने के भी प्रबल योग हैं. अगर आप घर के सबसे बड़े हैं तो आपकी बातों को परिवार में अहमियत नहीं दी जाएगी. इसे लेकर आप तनाव में रहेंगे.
मिथुन राशि
4 / 13हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिल टूट सकता है. आर्थिक संकट भी इस दिन आपके ऊपर मंडराएगा. अगर अपनी चीजों को लेकर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो चोरी हो सकती है.
कर्क राशि
5 / 13रिश्तों में उत्पन्न छोटी-मोटी दिक्कत दूर होगी, लेकिन इस दिन आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. कोई सरकारी काम शनिवार को भी अधूरा रह जाएगा, जिसके कारण तनाव बढ़ेगा.
सिंह राशि
6 / 13ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसे आप पूरा करने में असफल रहेंगे. अगर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो वो दूर नहीं होगा. हालांकि, सेहत को लेकर आप बेफिक्र रहेंगे.
कन्या राशि
7 / 13विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा करेंगे. कुछ जरूरी काम शनिवार को भी पूरे नहीं होंगे. तबीयत पहले से ज्यादा खराब हो सकती है. अच्छा होगा कि बिना देर करें आप डॉक्टर को दिखाएं.
तुला राशि
8 / 13कीमती सामान के खोने से तनाव में रहेंगे. रोजाना की तुलना में शनिवार को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी. हालांकि, इस मुश्किल दिन आप अपनी सेहत को लेकर बेफिक्र रहेंगे.
वृश्चिक राशि
9 / 13एक ही बात को बार-बार सोचने के कारण मेंटल हेल्थ प्रभावित होगी. आर्थिक निवेश से भी हानि हो सकती है. हालांकि, रिश्तों को लेकर आप इस दिन बेफिक्र रहेंगे. बता दें कि शाम से पहले पैरों में दर्द रहेगा.
धनु राशि
10 / 13कोई आपका अपना आपको धोखा दे सकता है. सही समय पर पैसों का इंतजाम न होने के कारण आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इस दिन गंभीर चोट लगने के भी योग हैं.
मकर राशि
11 / 13अगर आप संपत्ति का लेनदेन करते हैं तो लाभ होने की संभावना कम है. सेहत के खराब होने के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी. साथ ही खर्च बढ़ेगा. बता दें कि मुश्किल समय में जीवनसाथी का साथ आपको नहीं मिलेगा.
कुंभ राशि
12 / 13अगर आपकी सेहत सही नहीं है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. लापरवाही भारी पड़ सकती है. नौकरी बदलने के लिए यह दिन शुभ नहीं है. घर में किसी रिश्तेदार के आने से तनाव का माहौल रहेगा.
मीन राशि
13 / 13सोचे हुए काम पूरे होते नजर आएंगे. भाई-बहनों से बोलचाल बंद है तो फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन पेट में दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)