Rashifal 31 March 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज 31 मार्च का दिन? पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Rashifal 31 March 2026: आज 31 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि रहेगी. यहां पर आप जान सकते हैं कि ग्रह गोचर और योग का आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 31 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 31 मार्च 2026 को गण्ड योग और वृद्धि योग बन रहे हैं. साथ ही ग्रह चंद्र और सूर्य का गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं 31 मार्च 2026, वार मंगलवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

जीवनसाथी से बातचीत नहीं हो पाएगी, जिसके कारण तनाव में रहेंगे. इसके अलावा ऑफिस के काम करने में दिक्कत होगी. हालांकि, सेहत में सुधार होने की संभावना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न होने का डर रहेगा. इसके अलावा दोस्तों से ईगो क्लैश हो सकता है, इसलिए स्वभाव में नरमी लाएं. इस दिन (31 मार्च 2026) आप आर्थिक रूप से खुद को समृद्ध महसूस नहीं करेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

आर्थिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है. इस दिन आपको शरीर में दर्द की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

बुद्धि व समझदारी से किए गए काम आपको लाभ पहुंचाएंगे. इस दिन (31 मार्च 2026) कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा और दिन खुशनुमान रहेगा. साथ ही शारीरिक आकर्षण में सुधार होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

जोखिम भरे निवेश से लाभ होने की जगह तगड़ा नुकसान हो सकता है. इस दिन किस्मत के भरोसे बैठना सही नहीं रहेगा, बल्कि गृह क्लेश और बीमारियां तनाव को बढ़ाएंगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

ऑफिस में आप थोड़ा अकेला महसूस करेंगे और परेशान रहेंगे. कोई काम भी इस दिन समय पर पूरा नहीं होगा. इसके अलावा आर्थिक हानि भी 31 मार्च 2026 के दिन आपको हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

कारोबार के काम से जुड़ी कोई बड़ी गलती होगी, जिसके कारण अच्छा-खासा आर्थिक नुकसान होगा. बिना सोचे-समझे 31 मार्च 2026 को पैसों का निवेश करना सही नहीं रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. बता दें कि नए काम का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त समय है. उम्मीद है कि आपको मनचाही कामयाबी मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

नौकरी कर रहे लोगों की प्रगति होने के संकेत मिल रहे हैं. जिन लोगों की खुद की दुकान या बिजनेस है, उन्हें इस दिन (31 मार्च 2026) अच्छा-खासा मुनाफा होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

निजी जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे. नया लुक अपनाने से Personality में सुधार होगा. साथ ही धन लाभ होने के 31 मार्च 2026 को प्रबल योग हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

मंगलवार को आपके व्यक्तित्व में सुधार होने की जगह गिरावट आ सकती है. हालांकि, सामाजिक कार्यों से लाभ होगा, लेकिन धन अधिक खर्च होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

संतान के कारण किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा शेयर बाजार में लाभ होने की जगह बड़ा घाटा हो सकता है. हालांकि, नौकरी कर रहे जातकों द्वारा किए गए क्रिएटिव कार्यों की तारीफ होगी. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन