Rashifal 30 March 2026: आज सोमवार को मेष समेत ये 4 राशियां रहेंगी परेशान, कुंभ और मीन राशि वालों के पूरे होंगे जरूरी काम

Rashifal 30 March 2026: आज 30 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी रहेगी. यहां पर आप जान सकते हैं कि ग्रह गोचर और योग का कल 12 राशियों के करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 30 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 30 मार्च 2026 को शूल योग और गण्ड योग बन रहे हैं, जबकि चंद्र ग्रह का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं 30 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

आपको अपने जीवनसाथी के बारे में कोई जरूरी बात पता चलेगी, जिसके कारण आप टेंशन में रहेंगे. इस दिन आपको मन के मुताबिक खाना भी नहीं मिलेगा, बल्कि दिनभर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

दिन की शुरुआत में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. इस दिन (30 मार्च 2026) कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले पूरा हो जाएगा. सेहत की बात करें तो वो स्थिर रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

घर के सदस्यों से आपके विचार किसी मुद्दे पर मैच नहीं करेंगे, जिसके कारण क्लेश होगा. कमजोरी भी दिनभर आपके ऊपर हावी रहेगी. खरीदारी करने के लिए कहीं बाहर जाना इस दिन अच्छा नहीं रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

अकेले कहीं पर भी इस दिन न जाएं. आर्थिक हानि होने के साथ-साथ चोट लगने की भी संभावना 30 मार्च 2026 को है, इसलिए सावधान रहें और कोई भी काम जल्दबाजी में न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

स्वभाव में कड़वाहट रहेगी, जिसके कारण किसी न किसी से झगड़ा होता रहेगा. आर्थिक स्थिति भी इस दिन (30 मार्च 2026) कमजोर रहेगी. शाम से पहले कमर दर्द में भी राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

संतान के एक गलत निर्णय के कारण आपको विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. पैरों में दर्द की समस्या भी इस दौरान रहेगी. किसी बेकार के समान पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

निवेश के लिए ये समय सही नहीं है. बहुत बड़ी आर्थिक हानि होने की संभावना है. इस दिन (30 मार्च 2026) की गई छोटी दूरी की यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

बेकार के खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास सफल होगा. परिवार वालों का आपको सहयोग मिलेगा, जिसके बाद आप अपनी लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे. हालांकि, शरीर में अकड़न की समस्या रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

गुप्त विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. पुराने दोस्तों से मिलकर और मन की बातें साझा करने से अच्छा लगेगा. हालांकि, इस दिन (30 मार्च 2026) खर्चा अधिक होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

पारिवारिक जीवन में शांति नहीं रहेगी, बल्कि पुराने विवाद गृह क्लेश को उत्पन्न करेंगे. इस दिन आपको कोई बेवकूफ भी बना सकता है, इसलिए सावधान रहें. खासकर, पैसों का लेनदेन करते समय लापरवाही न दिखाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कार्यक्षेत्र में बॉस आपके नेतृत्व क्षमता की तारीफ करेंगे. इस दिन (30 मार्च 2026) अटके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है. हालांकि, शाम के बाद ही सिर दर्द से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

हर उम्र के जातकों की सेहत एकदम ठीक रहेगी. नए कार्यों पर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा. साथ ही बेकार के खर्चों पर अंकुश लगेगा और जरूरी काम पूरे होंगे. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन