Rashifal 29 March 2026: करियर, सेहत, लव लाइफ और इनकम के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन? राशि अनुसार जानें 29 मार्च का राशिफल

Rashifal 29 March 2026: आज 29 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि रहेगी. यहां पर आप जान सकते हैं कि ग्रह गोचर और योग का आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 29 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 29 मार्च 2026 को धृति योग और शूल योग बन रहे हैं, जबकि राहु, केतु और चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. इसके अलावा ग्रह चंद्र राशि गोचर भी करेंगे. चलिए अब जानते हैं 29 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

किसी दोस्त के घर जाना पड़ सकता है, जहां आधे से ज्यादा दिन निकल जाएगा. बचे हुए वक्त में आप अपनी सेहत पर ध्यान देंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

29 मार्च 2026 के दिन आर्थिक हानि होने की संभावना नहीं है, बल्कि पुराने सौदों से अच्छा मुनाफा होगा. रविवार को कुछ समय आप घर की मरम्मत को देंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, दांत में दर्द की समस्या इस दिन रहने वाली है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

करियर में मनचाही सफलता न मिलने के कारण परेशान रहेंगे. आपके काम का क्रेडिट विरोधी लेकर जा सकते हैं. इस दिन परिवार वालों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

आपका जीवनसाथी आपकी बातों को अहमियत नहीं देगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे. धन लाभ का भी मौका इस दिन आपको नहीं मिलेगा, बल्कि न चाहते हुए दोस्तों के चक्कर में खर्चा करना पड़ेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है. शाम से पहले आपको गंभीर चोट लग सकती है. खुद वाहन चलाकर इस दिन कहीं नहीं जाएंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

रिश्तों को जोड़ने का प्रयास असफल रहेगा. घर वालों के चक्कर में अधिक धन खर्च होगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे. साथ ही पैरों में दर्द की समस्या रहेगी.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

कोई दोस्त आपकी दोस्ती का फायदा उठा सकता है, इसलिए दिनभर सावधान रहें. घरवालों के साथ समय व्यतीत करना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा. धन की प्राप्ति भी दिन 29 मार्च 2026 के खत्म होने से पहले हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

प्रेम जीवन में बदलाव आने के कारण तनाव रहेगा. इसके अलावा नींद पूरी न होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा. किसी कीमती सामान के चोरी होने की भी संभावना 29 मार्च 2026 को है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

खुद के काम को आगे बढ़ने का प्रयास सफल होगा. दिनभर सेहत का साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे होते चले जाएंगे. बता दें कि प्यार एक्सप्रेस करने के लिए ये दिन शुभ है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

सोच-समझकर किए गए बड़े निवेश लाभ पहुंचाएंगे. पिता के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे. घर का वातावरण 29 मार्च 2026 को सुखमय रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

अपने से बड़े लोगों की बात न सुनने के कारण आर्थिक हानि हो सकती है. नया कारोबार शुरू करना इस दिन शुभ नहीं रहेगा. हालांकि, लव लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में परेशानी होगी. साथ ही स्वभाव में चिडचिडाहट रहेगी. इस दिन आर्थिक चिंताएं कम होने की जगह बढ़ सकती हैं. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन