Rashifal 25 April 2026: तुला-वृश्चिक समेत 6 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, वृषभ-मिथुन वाले रहेंगे परेशान, पढ़ें राशिफल

Rashifal 25 April 2026: आज 25 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. साथ ही सीता नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. चलिए अब जानते हैं इस दिन योग और ग्रह गोचर का मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 25 April 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 25 अप्रैल 2026 को गण्ड योग, वृद्धि योग, रवि योग, आडल योग और विडाल योग आदि का निर्माण हो रहा है, जबकि किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब जानें 25 अप्रैल 2026, वार शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 13

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्रेमी की नाराजगी को दूर करने का मौका मिलेगा. उम्मीद है इस दिन (25 अप्रैल 2026) आपको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही कमर दर्द से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-3 / 13

पुरानी गलतियों का खामियाजा अब आपको भुगतना होगा. इस दिन (25 अप्रैल 2026) आप पैसों को लेकर भी परेशान रहेंगे. इसके अलावा पैरों में दर्द की समस्या रहेगी.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-4 / 13

मन के मुताबिक काम न होने से दिनभर आप परेशान रहेंगे. अगर किसी के पैसे अभी तक आप नहीं दे पाए हैं तो धन वापस करने का समय आ गया है. उम्मीद है पैसों का इंतजाम हो जाएगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-5 / 13

घर में अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिलेगा. कोई बहुत बड़ी खुशखबरी भी इस दिन (25 अप्रैल 2026) आपको मिल सकती है. हालांकि, खर्चा ज्यादा होगा.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-6 / 13

जीवनसाथी से किसी बात पर विचार मैच नहीं करेंगे, जिसके कारण झगड़ा हुआ. इसके अलावा कुछ जरूरी काम 25 अप्रैल 2026 को भी अधूरे रह जाएंगे. हालांकि, शाम से पहले मनपसंद भोजन खाने को मिलेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-7 / 13

अगर आपका किसी से झगड़ा हुआ है तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है. इस दिन (25 अप्रैल 2026) पैसों के मामले में किसी पर विश्वास न करें और न ही बड़ा सौदा करें.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-8 / 13

घर के बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभकारी रहेगा. कपल्स के बीच रोमांस बढ़ेगा और उन्हें एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा. इसके अलावा हेल्थ रिपोर्ट्स ठीक आएंगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-9 / 13

वक्त से पहले पैसों का इंतजाम होने से किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. इस दिन विवाहित जातकों की जीवनसाथी संग बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी. संभव है कि घर वालों के साथ आप कहीं घूमने जाएंगे.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-10 / 13

बच्चों की जरूरतों को पूरा करने से खुशी मिलेगी. घर का वातावरण बढ़िया रहेगा. इस दिन (25 अप्रैल 2026) सेहत पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-11 / 13

बेवजह किसी के मामले में न पड़ें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा. सेहत की बात करें तो वो ज्यादा कमजोर नहीं रहेगी. शाम से पहले आपको मनपसंद भोजन का आनंद भी मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-12 / 13

घर में खुशी का वातावरण रहने से आप संतुष्ट रहेंगे. कुछ जरूरी काम इस दिन (25 अप्रैल 2026) पूरे हो सकते हैं, लेकिन दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-13 / 13

सोच-समझकर निवेश करेंगे तो लाभ जरूर होगा, लेकिन मानसिक तनाव कम नहीं होगा. इसके अलावा विवाहित कप्लस का झगड़ा हो सकता है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन