Rashifal 24 March 2026: मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, मिलेगा परिवार वालों का साथ

Rashifal 24 March 2026: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की जाने वाली मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का कल मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 24 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 24 मार्च 2026 को द्विपुष्कर योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, लेकिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 24 मार्च 2026, मंगलवार का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

दिनभर आपका मन स्थिर रहेगा, जिसके कारण सभी काम समय पर पूरे होंगे. साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको इस दिन धन लाभ होगा. इसके अलावा घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

कोई जरूरी फैसला समय पर नहीं ले पाएंगे, जिसके कारण दुख होगा. क्रोध पर अंकुश न रखने के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

किसी खास व्यक्ति के घर में आने से आपके जीवन में शांति आएगी. साथ ही वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. इसके अलावा भविष्य के लिए अभी बनाई गई कारोबारी योजना लाभकारी सिद्ध होगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

नए लोगों से मुलाकात करेंगे, जो आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन करेंगे. इसके अलावा रिश्तों को संवारने का मौका मिलेगा, जिसका लाभ आप उठा पाएंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

घर का माहौल आनंदप्रद रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित रोग से आप ग्रस्त रहेंगे. इसके अलावा धन लाभ होने के योग 24 मार्च 2026 को प्रबल हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा. शाम से पहले विवाहित जातकों को नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

भाई से संबंध में कड़वाहट बढ़ सकती है. हालांकि, संतान सुख की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाजी लोगों को इस दिन अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

जीवनसाथी से नए आभूषणों की प्राप्ति दिन खत्म होने से पहले हो सकती है. दिनभर पारिवारिक माहौल बढ़िया रहेगा. आर्थिक स्थिति 24 मार्च 2026 को मजबूत रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

सेहत पर विशेष ध्यान न देने के कारण परेशान रहेंगे. उम्मीद है कि कड़ी मेहनत करने के बाद ही 24 मार्च 2026 को जरूरी काम पूरे होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

स्वास्थ्य के बिगड़ने के कारण तनाव में रहेंगे. इसके अलावा लक्ष्य प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. उम्मीद है कि इस दिन बहनों से संबंध में कड़वाहट पहले से ज्यादा बढ़ सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

व्यवसाय में नई योजना लागू करेंगे, जिससे लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना अधिक है. इसके अलावा दिनभर ज्यादा भागदौड़ करने के कारण तबीयत बिगड़ सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मित्रों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक तनाव कम होगा. साथ ही संतों का सानिध्य मिलेगा और आप गलत रास्ते पर जाने से बचेंगे. सेहत इस दिन (24 मार्च 2026) हर उम्र के जातकों की ठीक रहेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन