Rashifal 24 April 2026: मेष-तुला समेत इन 6 राशियों के लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल
Rashifal 24 April 2026: आज 24 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती है. चलिए अब जानते हैं इस दिन योग और ग्रह गोचर का 12 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 24 अप्रैल 2026 को शूल योग, गण्ड योग, आडल योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जबकि किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब जानें 24 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
2 / 13पिता के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा. इस दिन सही समय पर पैसों का इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, शाम के समय घर में पुराने विवाद लड़ाई का कारण बन सकते हैं.
वृषभ राशि
3 / 13घर से दूर किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे. दिनभर मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. साथ ही मन के मुताबिक भोजन मिलेगा.
मिथुन राशि
4 / 13अगर आपने कहीं पर निवेश किया हुआ है तो वहां से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. इसके अलावा सेहत में सुधार और रिश्तों में नजदीकियां 24 अप्रैल 2026 को देखने को मिलेंगी.
कर्क राशि
5 / 13घर में विवाद की स्थिति उत्पन्न है तो वो शांत नहीं होगी. बता दें कि इस दिन आपको पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी. इसके अलावा कुछ नया सीखने को मिलेगा.
सिंह राशि
6 / 13ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी बातों को गलत समझेगा, जिसके कारण आपको परेशानी होगी. हालांकि, बॉस द्वारा दिया गया काम समय से हो जाएगा. इसके अलावा पिता की सेहत में सुधार होगा और रिपोर्ट्स ठीक आएंगी.
कन्या राशि
7 / 13अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो बात बन सकती है. हालांकि, इस दौरान आपको अकेला महसूस होगा. सेहत की बात करें तो सिर दर्द से राहत नहीं मिलेगी.
तुला राशि
8 / 13कोई खास व्यक्ति आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो 24 अप्रैल 2026 को सामान्य नहीं रहेगी. हालांकि, गले में खराश की समस्या रह सकती है.
वृश्चिक राशि
9 / 13बड़े-बुजुर्गों की हेल्थ रिपोर्ट ठीक आएगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. घर के वातावरण की बात करें तो उसमें 24 अप्रैल 2026 को सुधार होगा. पैसों की कमी भी इस दिन दूर हो सकती है क्योंकि अचानक कहीं से अटका हुआ धन मिलेगा.
धनु राशि
10 / 13अगर आपके घर में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही पैसों की कमी दूर होगी क्योंकि मोटा बोनस मिलेगा. इसके अलावा कोई विवाद हल हो सकता है.
मकर राशि
11 / 13कोई जरूरी काम के पूरा होने से खुश रहेंगे. इस दिन आपको रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, पेट में दर्द की समस्या से राहत नहीं मिलेगी.
कुंभ राशि
12 / 13अगर कहीं पर आपके पैसे अटके हैं तो वो मिल नहीं पाएंगे. नया काम शुरू करने के लिए 24 अप्रैल 2026 का दिन शुभ है. इस दिन घर के सदस्यों के साथ भी आप अच्छा वक्त बिताएंगे.
मीन राशि
13 / 13साहस में वृद्धि होगी. छोटे भाई के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा धन कमाने के रास्ते 24 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)