Rashifal 23 March 2026: आज 23 मार्च का दिन आपके लिए यादगार रहेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें सोमवार का राशिफल
Rashifal 23 March 2026: आज 23 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और चैत्र नवरात्रि का पांचवां व्रत रखा जाएगा, जो कि मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का 12 राशियों के जीवन पर कल कैसा प्रभाव पड़ेगा.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, कल 23 मार्च 2026 को विष्कुम्भ योग, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग आदि का निर्माण हो रहा है, जबकि नवग्रहों का राशि गोचर नहीं होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ कल 23 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि
2 / 13अगर कोई खास व्यक्ति आपकी कोई बात नहीं मान रहा है तो उन्हें मनाने में आप सफल होंगे. इसके अलावा दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे और सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे.
वृषभ राशि
3 / 13कारोबार का विस्तार तो होगा, लेकिन कुछ काम अधूरे रह जाएंगे. अगर आप घर बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए वक्त अनुकूल नहीं है. लव लाइफ में स्थिति 23 मार्च 2026 को सामान्य रहेगी.
मिथुन राशि
4 / 13अगर आपकी अपने भाई या बहन से बोलचाल बंद है तो रिश्ते में सुधार होगा. आपको और उन्हें दोनों को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद आप अपने रिश्ते को जोड़ने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा धन कमाने का रास्ता भी मिलेगा.
कर्क राशि
5 / 13अगर आप अपने ऑफिस की जगह बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है. कोई महंगी चीज खराब हो सकती है. घर में अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उनकी सेहत में सुधार होगा.
सिंह राशि
6 / 13अगर आपको किसी परीक्षा के परिणाम का इंतजार है तो दुखद खबर मिलने की संभावना नहीं है. नौकरी कर रहे जातक पहले से अच्छा प्रदर्शन ऑफिस में करेंगे, जिससे बॉस की नजर में आपकी इमेज सुधरेगी.
कन्या राशि
7 / 13बिना सोचे-समझे नौकरी बदलने का फैसला न लें, नहीं तो बेरोजरगी का सामना करना पड़ सकता है. युवाओं का अकेले घर में मन नहीं लगेगा. नकारात्मक सोच आपके ऊपर हावी रहेगी.
तुला राशि
8 / 13कामकाजी लोगों को किसी नई जगह से धन लाभ होने की संभावना है. 23 मार्च 2026 को पुराने रोग फिर से आपको परेशान नहीं करेंगे, लेकिन घर में क्लेश का वातावरण रहेगा.
वृश्चिक राशि
9 / 13लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है. ऑफिस में आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है, जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे. इसके अलावा पेट में दर्द की समस्या भी शाम के बाद रहने वाली है.
धनु राशि
10 / 13सिंगल लोगों के लिए मनपसंद व्यक्ति का रिश्ता सामने से आ सकता है. कामकाजी लोग किसी के भी मामले में अपनी राय न दें, अन्यथा स्थिति आपके विपरीत हो सकती है. धन लाभ के योग 23 मार्च 2026 को नहीं हैं.
मकर राशि
11 / 13सही दिशा में किए गए प्रयास कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगे. अगर बच्चे किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे मिल सकते हैं. सेहत के नजरिए से 23 मार्च 2026 का दिन अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि
12 / 13महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे. इसके अलावा आपको अपने भाई की मदद से कोई जरूरी काम करने में सफलता मिलेगी. प्यार का विस्तार भी 23 मार्च 2026 को आपके जीवन में होगा.
मीन राशि
13 / 13आपके लिए कौन सही है और कौन नहीं, इस बात का पता आपको लग जाएगा. सोमवार को भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण आप धन कमाएंगे और तरक्की की राह पर आगे चलेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)