Rashifal 21 March 2026: आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें 21 मार्च का राशिफल

Rashifal 21 March 2026: आज 21 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Rashifal 21 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 21 मार्च 2026 को इन्द्र योग, वैधृति योग, रवि योग और विडाल योग रहेंगे, लेकिन नवग्रहों में से किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 21 मार्च 2026 का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

कोई पॉजिटिव खबर मिलने से दिन बढ़िया रहेगा. साथ ही रिलेशनशिप में कुछ सुधार होगा, लेकिन स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं होगी. इसके अलावा घर का सुख आपको मिल सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

घर में शांति का माहौल रहेगा क्योंकि पुराने विवाद खत्म होंगे. अगर आपका खुद का कारोबार है तो उसे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे. इससे मुनाफे में कुछ ही दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

पति के साथ झगड़ा होने के कारण मूड खराब रहेगा. साथ ही पुरानी गलतियों को लेकर आपको कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं. इसके अलावा आर्थिक हानि होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

खुद का घर खरीदने का सपना किसी दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है. इस दिन लॉन्ग ड्राइव पर अकेले न जाएं, क्योंकि गंभीर चोट लगने की संभावना है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

बातचीत करने से कारोबार में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी. दिनभर नई ऊर्जा से आप भरे रहेंगे और सही समय पर जरूरी फैसले लेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

विवादों से दूर रहेंगे तो खुश रहेंगे. पुरानी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वो बढ़ सकता है. हालांकि, फैसला आपके हक में आने की संभावना बहुत कम है. सेहत भी 21 मार्च 2026 को ठीक नहीं रहेगी.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

बिना सोचे-समझे या किसी के कहने पर धन का निवेश करना सही नहीं रहेगा. इस दौरान आपको पुराने कर्जदार परेशान कर सकते हैं. सेहत की बात करें तो गले में कोई समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

कई दिनों से आप बाहर का खाना खा रहे हैं तो अब घर के भोजन का लुफ्त उठाएंगे. कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले पाएंगे, जिससे आपके साथ-साथ आपके अधिकारियों को भी लाभ होगा.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

प्रेम संबंध में स्थिति अनुकूल न रहने के कारण परेशान रहेंगे. इस दिन किसी भी अनजान व्यक्ति से उलझने से बचें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इसके अलावा वाहन धीरे न चलाने के कारण एक्सीडेंट हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

दिन की शुरुआत में तबीयत ज्यादा खराब हो जाएगी, जिसके बाद मानसिक शांति नहीं मिलेगी. इसके अलावा गलत जगह पर निवेश करने से नुकसान होगा. कोई आपका कीमती सामान लेकर भी भाग सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

आंखों से जुड़ी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा दिनभर भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण थकान भी ज्यादा होगी. निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए धैर्य रखें.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

पैरों में दर्द के कारण पूरे दिन परेशान रहेंगे. इसके अलावा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और बात-बात पर गुस्सा आएगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 21 मार्च 2026 को अच्छी गिरावट आ सकती है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन