Rashifal 20 March 2026: आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें 20 मार्च 2026 का राशिफल
Rashifal 20 March 2026: आज 20 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि यानी चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो कि मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर और योग आदि का इस दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 20 मार्च 2026 को ब्रह्म योग, इन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग और विडाल योग रहेंगे, लेकिन नवग्रहों में से किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 20 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि
2 / 13मन के अनुसार काम होते रहेंगे, जिसके कारण 20 मार्च 2026 का दिन आपके लिए यादगार बनेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य ठीक होगा और दवाइयों के खर्चों से मुक्ति मिलेगी.
वृषभ राशि
3 / 13वाहन खरीदने के योग 20 मार्च 2026 को बन रहे हैं. हालांकि, दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ करेंगे तो अच्छा रहेगा. बता दें कि अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना नहीं है.
मिथुन राशि
4 / 13नए कारोबार से मुनाफा होने की संभावना कम है. जितना हो सके, इस समय पैसों को बचाने का प्रयास करें क्योंकि मुश्किल समय में बचत ही काम आएगी. सेहत की बात करें तो वो दोपहर तक सामान्य रहेगी.
कर्क राशि
5 / 13अविवाहित लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि (2026) के दूसरे दिन रिश्ता आने की संभावना है. पिता की सेहत सही नहीं है तो उनका सही उपचार होगा. वो पहले से स्वस्थ और फिट रहेंगे. बता दें कि आपकी माता भी इस दिन खुश रहेंगी.
सिंह राशि
6 / 13दिनभर माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो सही रहेगा. हालांकि, धन लाभ होने या पुराना पैसा मिलने के योग नहीं हैं. इस दिन आप किसी से भी उम्मीद न रखें, नहीं तो काम अधूरे रह जाएंगे.
कन्या राशि
7 / 13करियर को लेकर निराश रहेंगे. कोई भी काम समय पर नहीं होगा, बल्कि पुरानी गलतियां तनाव का कारण बन सकती हैं. इसके अलावा हाथों में दर्द रहेगा.
तुला राशि
8 / 13धन निवेश से बहुत बड़ा नुकसान होगा, जिसके कारण तनाव में रहेंगे. इसके अलावा आपका किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद वो आपसे अलग होने का फैसला करेंगे. हालांकि, सेहत इस दिन सामान्य से थोड़ी अच्छी रहेगी.
वृश्चिक राशि
9 / 13सिंगल जातकों को मां दुर्गा की कृपा से चैत्र नवरात्रि (2026) के दूसरे दिन अपना हमसफर मिल सकता है. इसके अलावा आर्थिक लाभ और नई संपत्ति में निवेश करने के भी योग हैं.
धनु राशि
10 / 13नई जगह पर शिफ्ट होने के लिए दिन शुभ है. प्रभावशाली व्यक्तियों से दूर रहें, वो आपके काम को बिगाड़ सकते हैं. इसके अलावा जितना हो सके, उतना कम बोलें और विवादों से दूर रहें.
मकर राशि
11 / 13पुराने विवाद घर में उभर सकते हैं, जिनके कारण आप ही सबसे ज्यादा परेशान रहेंगे. इसके अलावा आप कुछ ऐसा बड़ा काम करेंगे, जिसके बाद शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे. हालांकि, धन लाभ होने के 20 मार्च 2026 को योग नहीं हैं.
कुंभ राशि
12 / 13किसी से कर्ज ले रखा है तो वो आपको परेशान करने का पूरा प्रयास करेगा. बाहरी विवादों को घर में न लाना ही इस दिन आपके लिए ठीक रहेगा. साथ ही अपनी माता के तनाव का कारण बनने से बचें यानी कुछ ऐसा न करें, जिससे उन्हें दुख हो.
मीन राशि
13 / 13कारोबार में चले आ रहे विवाद 20 मार्च 2026 को शांत होंगे. मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा साथ दे पाएंगे. इसके अलावा घर में चल रहे झगड़े समाप्त होंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)