Rashifal 2 May 2026: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 6 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Rashifal 2 May 2026: आज 2 मई 2026 से ज्येष्ठ माह का आरंभ हो रहा है. साथ ही नारद जयंती भी है, जिस दिन देवर्षि नारद और भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है. चलिए अब जानते हैं 2 मई 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Rashifal 2 May 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 मई 2026 को केवल व्यातीपात योग और वरीयान योग रहेंगे. ग्रह गोचर की बात करें तो किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन ग्रहों का राशियों पर असर जरूर होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ग्रह गोचर और योग का आपके जीवन पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए नीचे दिया हुआ 2 मई 2026 का राशिफल पढ़ें.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 13

घर का माहौल बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा. पुराने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. इस दिन आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो कि सुखद रहेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-3 / 13

पैसों का सही समय पर इंतजाम नहीं हो पाएगा, जिसके कारण लोगों की कड़वी बातें सुनने को मिलेंगी. इस दिन आपको बाकी दिनों के मुकाबले अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन अंत में सफलता नहीं मिलेगी.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-4 / 13

कोई काम मन के मुताबिक इस दिन नहीं होगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे. साथ ही कोई करीबी दोस्त इस दिन आपको धोखा दे सकता है. इसके अलावा धन हानि होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-5 / 13

अगर कोई पेमेंट आपकी अटकी है तो वो मिल सकती है. साथ ही सेहत में सुधार और घर के माहौल में परिवर्तन देखने को मिलेगा. हालांकि, कोई सामान इस दिन आपसे टूट सकता है.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-6 / 13

अगर अभी तक आपको रोजगार नहीं मिला है तो खुश हो जाइए. इस दिन जॉब मिलने की संभावना है. बता दें कि सेहत और घर का माहौल दिनभर बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-7 / 13

ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी निंदा कर सकता है, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रहेंगे. रिलेशनशिप की बात करें तो वो ठीक नहीं चलेगा. इसके अलावा रात में आपके साथ कोई अशुभ घटना घट सकती है.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-8 / 13

अगर अभी तक आपने करियर में मनचाहा स्थान प्राप्त नहीं किया है तो आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. इस दिन आपको चोट लग सकती है, इसलिए संभालकर रहें. साथ ही ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-9 / 13

आपके दिल के करीब कोई व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है. उम्मीद है दिनभर आपका मूड खराब रहेगा. सेहत की बात करें तो उसे लेकर पूरी तरह से चिंता मुक्त नहीं रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-10 / 13

सही समय पर खाना न खाने के कारण तबीयत खराब हो सकती है. इस दिन आपका खर्चा रोजाना की तुलना में बहुत ज्यादा होगा. साथ ही घरवालों की नाराजगी का दोपहर के बाद आप सामना करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-11 / 13

नौकरी कर रहे जातकों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा. साथ ही कोई काम बिगड़ सकता है. इस दिन आप धन की कमी के कारण भी तनाव में रहने वाले हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-12 / 13

आपसे गलती से कोई सामान टूट सकता है, जिसके कारण घरवालों की कड़वी बातें सुननी पड़ेंगी. इस दिन आपका खर्चा भी अधिक होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब नहीं रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-13 / 13

लंबे समय से कोई दोस्त आपका पैसा नहीं दे रहा है तो अब वो धन लौटा सकता है. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, अचानक उनका रिश्ता तय हो सकता है. हालांकि, पैरों में दर्द की समस्या इस दिन आपको परेशान करेगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन