
1 / 13
द्रिक पंचांग के मुताबिक, कल 19 मार्च 2026 को शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. साथ ही उगादि, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयन्ती, चन्द्र दर्शन और युगादि आदि के पर्व मनाए जाएंगे. इसके अलावा चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होगी. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 19 मार्च 2026 का राशिफल.
मेष राशि

2 / 13
सेहत के प्रति लापरवाही के कारण बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा फिजूलखर्ची की वजह से धन की कमी का सामना करना पड़ेगा और तनाव में रहेंगे.
वृषभ राशि

3 / 13
लंबे समय से ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल रही है तो अब खुशखबरी मिलने की संभावना है. हालांकि, घूमने-फिरने के लिए ये दिन ज्यादा अच्छा नहीं है.
मिथुन राशि

4 / 13
पढ़ाई में प्रदर्शन शानदार रहने के कारण माता-पिता आपसे खुश रहेंगे और लोगों के सामने आपकी तारीफ करेंगे. हालांकि, इस समय ज्यादा बाहर घूमना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा.
कर्क राशि

5 / 13
शादी के लिए 19 मार्च 2026 को रिश्ता आ सकता है. कारोबार में आ रही चुनौतियां दूर होंगी. आप अपनी टीम के सहयोग से समय पर टारगेट अचीव कर लेंगे.
सिंह राशि

6 / 13
प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलने के कारण वक्त से पहले जरूरी काम हो जाएंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे. मन में बार-बार कई तरह के सवाल उठेंगे, जिनका जवाब नहीं मिलेगा.
कन्या राशि

7 / 13
किसी नई योजना पर काम करना 19 मार्च 2026 को आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. विवाहित जातकों से अनजाने में कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसके कारण आपके जीवनसाथी को सबसे ज्यादा दुख होगा.
तुला राशि

8 / 13
किसी जरूरी काम के चलते घर से दूर जाना पड़ सकता है. हालांकि, स्थिति को आप अकेले नहीं संभाल पाएंगे, इसलिए किसी न किसी व्यक्ति की सहायता लें. शाम से पहले किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपका झगड़ा हो सकता है.
वृश्चिक राशि

9 / 13
बैंक संबंधी कार्य में रुकावट आएगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा. हालांकि, छोटे दुकानदारों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा.
धनु राशि

10 / 13
आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका घर के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा वो आपसे नाराज हो सकते हैं. हालांकि, सेहत 19 मार्च 2026 को ठीक रहेगी.
मकर राशि

11 / 13
लव लाइफ में अचानक बदलाव आ सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी के साथ एडजस्ट करने में परेशानी होगी. कारोबारियों को मुनाफा होने की संभावना फिलहाल नहीं है. इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य भी पूरा नहीं हो पाएगा.
कुंभ राशि

12 / 13
किसी खास व्यक्ति की मदद करने के चक्कर में आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा धन हानि और चोट लगने की भी 19 मार्च 2026 को संभावना है.
मीन राशि

13 / 13
धैर्य न रखने के कारण कामकाजी लोगों से बहुत बड़ी गलती हो सकती है. इसके अलावा गंभीर चोट और लड़ाई-झगड़ा होने की भी 19 मार्च 2026 को संभावना है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)