Rashifal 14 March 2026: इन 6 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज शनिवार का दिन, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Rashifal 14 March 2026: 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि रहेगी. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 14 मार्च 2026 का राशिफल.

Rashifal 14 March 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2026 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, विष्टि करण, बव करण और बालव करण रहेगा. चलिए जानते हैं ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेहनत अधिक करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिलेगी. इसके अलावा पुराने विवाद घर का माहौल बिगाड़ सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

समय पर सही इलाज न करवाने के कारण ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा कड़ी मेहनत करने के बाद भी समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे.  

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

बिना सोचे-समझे लोगों पर भरोसा करने के कारण अपना ही नुकसान करवा लेंगे. हालांकि, घर का माहौल कुछ सुधरेगा और रिश्तों में 14 मार्च 2026 को निकटता आएगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

विवादों में फंसने के कारण आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि, स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले सुधर जाएगी. सेहत का साथ शाम के बाद नहीं मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

नई चीजों का आदान-प्रदान करना ठीक नहीं रहेगा. साथ ही अपनों की सलाह को नजरअंदाज करना सही नहीं रहेगा. उम्मीद है कि इस दिन आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

परिवार में शुभ कार्य के होने से मूड सही रहेगा. पुराने दोस्तों व परिजनों से मुलाकात करके अच्छा लगेगा. हालांकि, खर्चा भी अधिक हो सकता है.  

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो लाभ ही लाभ होगा. अगर किसी नए प्रोजेक्ट पर या नवीन काम की शुरुआत कर रहे हैं तो उसके लिए दिन बढ़िया है. दिनभर सेहत में भी गिरावट देखने को ज्यादा नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

पुराने रोग परेशानी को बढ़ा सकते हैं. शनिवार को आपको धन की कमी का भी एहसास होगा क्योंकि खर्चा ज्यादा होगा. अगर रिश्तों की बात करें तो पिता से संबंध ठीक नहीं रहेंगे.  

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

नई चीजों की खरीदारी करना या कहीं पर घूमने जाना 14 मार्च 2026 को आपके लिए उत्तम रहेगा. दिनभर मन खुश रहेगा और सेहत का रात तक साथ मिलेगा.  

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

पैसों की कमी के कारण खुशी के पल बर्बाद हो सकते हैं. जीवनसाथी या घर वालों से भी अनबन होने की 14 मार्च 2026 को पूरी संभावना है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

दिन की शुरुआत में कोई व्यक्ति आपको चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें. खर्चे की बात करें तो उसमें गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि, शरीर में दर्द रहेगा.  

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आलस की अधिकता के कारण समय पर 14 मार्च 2026 को कार्य पूरे नहीं होंगे. इसके अलावा बुखार भी हो सकता है. हालांकि, इस दिन मुनाफे में बढ़ोतरी होने की संभावना है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन