Rashifal 13 April 2026: आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें 13 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. वैशाख माह की एकादशी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 13 अप्रैल 2026 का राशिफल.

13TH APRIL.jpg
1 / 13
Rashifal 13 April 2026 today horoscope

Rashifal 13 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. शुभ और शुक्ल योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों को भाई या बहन के सहयोग से धनलाभ हो सकता है. प्रेम के नजरिए से आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप कड़ी मेहनत करेंगे. आप मूवी देखकर समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

सेहत के लिहास से वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. व्यापारियों को नुकसान हो सकता है. आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. खर्च बढ़ सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वालों की कमाई बढ़ सकती है. आपका कोई प्रिय आपसे नाराज हो सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है. वैवाहिक लोग रिश्ते को अहमियत दें.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि वालों की तरफ धन आकर्षित होगा. परिवार के साथ समय बिताएं. काम को तेजी से करें. आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में लाभ होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

आपको पारिवारिक सदस्यों की मदद मिल सकती है. परिवार के सदस्यों की मदद से आर्थिक सुधार होना तय है. शाम के समय घर कोई नया रिश्तेदार आ सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि वालों के आय के नए स्रोत बनेंगे. आप सकारात्मक सोच रखें. छात्र-छात्राएं अपने समय का उपयोग करें. जीवनसाथी के साथ आप अपना समय बिता सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों के लिए निवेश करना अच्छा होगा. आपका शक करना रिश्तों को बिगाड़ सकता है. आप पसंदीदा काम को कर सकते हैं. अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वालों ने किसी से उधार लिया था तो आज इसे जरूर लौटा दें. किसी के साथ नया काम शुरू करने और साझेदारी के व्यापार को करने से बचें.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है. आपका समय घर की साफ-सफाई में बीत सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि के लोग खुद को शांत रखें. शादीशुदा लोग अपने बच्चों का ख्याल रखें. उनकी तबीयत बिगड़ने से खर्च हो सकता है. धन के मामले में आपके लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. लव लाइफ में कोई बदलाव आ सकता है. आप घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर अच्छा रहेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन