Rashifal 12 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशियों को हो सकती है धन हानि, राशि अनुसार जानें रविवार का राशिफल

Rashifal 12 April 2026: आज 12 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से हुआ है. अगर आप जानना चाहते हैं कि इस दिन के योग और ग्रह गोचर का आपकी जिंदगी पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 12 अप्रैल 2026, वार रविवार का राशिफल.

Rashifal 12 April 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 12 अप्रैल 2026 को साध्य योग, शुभ योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है, लेकिन नवग्रहों में से किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब जानते हैं 12 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

जो लोग आपके करीब हैं, उनके साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे. हालांकि, इस दिन (12 अप्रैल 2026) अकेले यात्रा करना ठीक नहीं रहेगा. आपको गंभीर चोट लग सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनका ऑफिस में किसी अधिकारी से झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा धन हानि होने की भी संभावना 12 अप्रैल 2026 को है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

घर के मुखिया की बात न मानना सही नहीं रहेगा. आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इनकम में भी इस दिन (12 अप्रैल 2026) गिरावट देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

मन के अशांत रहने के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा सेहत में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. अगर आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली थी तो सही समय पर पैसे मिलने की संभावना नहीं है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

अकेले लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. इस दिन (12 अप्रैल 2026) आपके घर में चोरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें. इसके अलावा पैसों का हिसाब जल्दबाजी में न करें.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

किसी भी काम में लापरवाही दिखाना भारी पड़ सकता है. सेहत को लेकर भी दिनभर सावधान रहें और बाहर का खाना खाने से बचें.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है. आपका मन अशांत रहेगा और आप कोई गलत फैसला अपने जीवन से जुड़ा कर सकते हैं. बता दें कि आर्थिक स्थिति इस दिन (12 अप्रैल 2026) ठीक रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

माता-पिता की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है. शरीर के दर्द से इस दिन (12 अप्रैल 2026) आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा कोई कीमती चीज टूट सकती है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

आपके माता-पिता आपको कोई खुशखबरी सुना सकते हैं. इसके अलावा कोई खास चीज आपको गिफ्ट में मिल सकती है. सेहत का साथ भी दिनभर आपको मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

सिंगल लोगों के ऊपर अकेलापन हावी रहेगा. जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा व्यतीत होगा. बता दें कि इस दिन (12 अप्रैल 2026) खर्चा भी अधिक होने वाला है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

माता-पिता की सेहत में सुधार होगा और आप उनके साथ समय बिताएंगे. हालांकि, कामकाजी लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

घरवालों को रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के बारे में पता चल सकता है, जिसके कारण उन्हें बहुत दुख होगा. इस दौरान पेट में दर्द की समस्या भी रहेगी. हालांकि, इनकम में गिरावट नहीं आएगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन