Rashifal 11 April 2026: इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, पूरे होंगे जरूरी काम और सेहत में होगा सुधार
Rashifal 11 April 2026: आज के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से हुआ है. अगर आप जानना चाहते हैं कि इस दिन के योग और ग्रह गोचर का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 11 अप्रैल 2026, वार शनिवार का राशिफल.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 11 अप्रैल 2026 को सिद्ध योग, साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग और विडाल योग आदि का निर्माण हो रहा है, जबकि बुध ग्रह का राशि गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं 11 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
2 / 13अगर घर में मरम्मत का काम चल रहा है तो उसमें तेजी आएगी. इसके अलावा शाम से पहले किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसके कारण बेहद खुशी होगी.
वृषभ राशि
3 / 13लव लाइफ में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी. इस दिन आपका किसी करीबी पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है. बता दें कि शनिवार को संपत्ति से जुड़ा फैसला करना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि
4 / 13पैर में गंभीर चोट लगने से परेशान रहेंगे. इसके अलावा जीवनसाथी को आपकी किसी सच्चाई के बारे में पता चलेगा. हालांकि, आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी.
कर्क राशि
5 / 13संपत्ति से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न करें. बता दें कि 11 अप्रैल 2026 को सही समय पर पैसों का इंतजाम न होने के कारण आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं.
सिंह राशि
6 / 13घर में मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा. पुराने टूटे रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, इस दिन आपका खर्च अधिक होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी.
कन्या राशि
7 / 13घर बदलने का फैसला सही नहीं रहेगा. पैर में गंभीर चोट लग सकती है. इस दिन जितना हो सके, आप काम बोलें और अपने कार्य पर ध्यान दें.
तुला राशि
8 / 13घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. बता दें कि महंगी चीजों की खरीदारी करने के लिए ये दिन शुभ है. इसके अलावा शाम से पहले सिंगल लोगों के जीवन में प्यार दस्तक देगा.
वृश्चिक राशि
9 / 13अगर आप पैसों का निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं. आपका ही कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है. बता दें कि सिर में दर्द की समस्या इस दिन रहने वाली है.
धनु राशि
10 / 13सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन इस दिन आपका खर्चा अधिक होगा. शाम के समय आप किसी मुश्किल में फंस सकते हैं, इसलिए कम बोलें.
मकर राशि
11 / 13जल्दबाजी में लव लाइफ से जुड़े लिए गए फैसले गलत साबित होंगे. साथ ही सेहत प्रभावित होगी और आर्थिक हानि होने की संभावना बनी रहेगी.
कुंभ राशि
12 / 13यदि आपने अपने अहंकार का त्याग नहीं किया तो रिश्ते प्रभावित होंगे. हालांकि, इस दिन आपको पैसों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा.
मीन राशि
13 / 13दांपत्य जीवन से जुड़े लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे. हालांकि, इस दिन आपको किसी अज्ञात जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)