Rashifal 10 April 2026: वृषभ-मिथुन समेत इन 6 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Rashifal 10 April 2026: आज 10 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हुआ है. अगर आप जानना चाहते हैं कि इस दिन के योग और ग्रह गोचर का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार का राशिफल.

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 10 अप्रैल 2026 को शिव योग, सिद्ध योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है, जबकि चंद्र ग्रह का गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं 10 अप्रैल 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
2 / 13पुराने पलों को याद करके आप खुश होंगे और घर वालों के साथ वक्त बिताएंगे. आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी और दिनभर शारीरिक बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे.
वृषभ राशि
3 / 13घर में चोरी होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें. इस दिन (10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार) अकेले लंबी दूरी की यात्रा करना ठीक नहीं रहेगा. मुश्किल समय में खुद को अकेला पाएंगे.
मिथुन राशि
4 / 13खराब सेहत के कारण अच्छा खर्च हो सकता है. बिना मर्जी के कोई काम करना पड़ सकता है, जिसके कारण दिनभर मूड खराब रहेगा. इस दिन आप किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बहस करने से बचें.
कर्क राशि
5 / 13भीड़भाड़ वाली जगह पर सावधान रहें क्योंकि चोट लग सकती है. इसके अलावा कोई कीमती सामान खो सकता है. बता दें कि इस दिन (10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार) आप अपने घरवालों के साथ वक्त नहीं व्यतीत कर पाएंगे.
सिंह राशि
6 / 13दोस्तों के कारण आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इस दौरान आपकी किसी अज्ञात शख्स से बहस भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और अपने काम से काम रखें.
कन्या राशि
7 / 13बाहरी इंसान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित होगा. किसी कीमती सामान के टूटने से नुकसान होगा. सेहत की बात करें तो वो 10 अप्रैल 2026 को अच्छी नहीं रहेगी.
तुला राशि
8 / 13पैसों का सही समय पर इंतजाम नहीं हो पाएगा, जिसके कारण लोगों की कड़वी बातें सुनने को मिलेगी. साथ ही जीवनसाथी से झगड़ा होगा. इस दिन रात में आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है.
वृश्चिक राशि
9 / 13माता के साथ मन की बात करने से अच्छा लगेगा. घर का माहौल बढ़िया रहेगा क्योंकि कोई खास व्यक्ति आपसे मिलने के लिए आ सकता है. बता दें कि आर्थिक स्थिति में इस दिन (10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार) सुधार होगा.
धनु राशि
10 / 13किसी गरीब दोस्त की मदद करने के चक्कर में खुद का नुकसान करवा बैठेंगे. सेहत का साथ इस दिन (10 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार) मिलेगा, लेकिन गृह क्लेश कम नहीं होगा.
मकर राशि
11 / 13पुराने विवाद घर के माहौल को खराब कर सकते हैं. इसके अलावा कोई पुराना विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा कर सकता है. साथ ही शाम से पहले कोई कीमती सामान खो सकता है.
कुंभ राशि
12 / 13नौकरी कर रहे जातकों को अपने घर वालों को छोड़कर दूर जाना पड़ सकता है. धन की कमी का इस दिन आपको एहसास नहीं होगा, लेकिन सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिलेगी.
मीन राशि
13 / 13जमीन से जुड़ा कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो वो पूरा होगा. हालांकि, घर का माहौल शांतिप्रिय नहीं रहेगा. पैर में इस दौरान आपको चोट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)