Rashifal 1 May 2026: आज आपके रिश्तों-सेहत में सुधार होगा या धन हानि होने के योग हैं? राशि अनुसार जानें पूरे दिन का हाल

Rashifal 1 May 2026: आज 1 मई 2026 को वैशाख पूर्णिमा है, जिस दिन हर साल बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए करियर, लव लाइफ और इनकम आदि के लिहाज से कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 1 मई 2026, वार शुक्रवार का राशिफल.

Rashifal 1 May 2026
1 / 13

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 1 मई 2026 को सिद्धि योग, व्यातीपात योग और आडल योग आदि का निर्माण हो रहा है, जबकि किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 1 मई 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 13

किसी बात को लेकर दुविधा में हैं तो वो दूर होगी. बता दें कि इस दिन आपको धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-3 / 13

बता दें कि कर्ज लेना इस दिन (1 मई 2026) आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. आर्थिक तंगी दिनभर रहेगी. हालांकि, संतों का सानिध्य प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-4 / 13

प्रात: काल में आपसे आपकी कोई पसंदीदा चीज टूट सकती है. इसके अलावा जल्दबाजी में लिए फैसले सही साबित नहीं होंगे. बता दें कि इस दिन (1 मई 2026) आपका पेट खराब हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-5 / 13

इस दिन आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है, जिसके कारण आपको ही नहीं आपके परिवार वालों को भी परेशानी होगी. साथ ही धन की कमी और खराब सेहत का सामना आप करेंगे.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-6 / 13

कई दिनों से मन में चल रही बातों का जवाब मिलेगा. हालांकि, झूठ बोलने के कारण आप स्वयं फंस सकते हैं. साथ ही लोगों की कड़वी बातों को सुनना पड़ेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-7 / 13

कारोबार में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, व्यस्तता के चलते परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे. महंगी चीजों की खरीदारी करने के लिए ये दिन (1 मई 2026) शुभ है.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-8 / 13

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, जिससे हताश होकर बैठना ठीक नहीं रहेगा. शाम से पहले आपको शरीर के दर्द व अकड़न से राहत नहीं मिलेगी. घर के वातावरण की बात करें तो वो तनावपूर्ण रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-9 / 13

यदि आपने अपने काम को टालना बंद नहीं किया तो इस दिन किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इसके अलावा गले से जुड़ी कोई समस्या रहेगी.

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-10 / 13

व्यापार को बढ़ाने के लिए गलत रास्ते पर चलना ठीक नहीं रहेगा. आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. पैसों की कमी का सामना इस दिन कामकाजी लोग नहीं करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-11 / 13

नए घर में शिफ्ट होने के लिए दिन (1 मई 2026) शुभ है. आप अपने परिवार वालों के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे. साथ ही मनचाही चीजों को खरीदने का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-12 / 13

समय पर किसी जरूरी कार्य के पूरा न होने से तनाव में रहेंगे. सेहत की बात करें तो उसे लेकर परेशान रहेंगे क्योंकि दर्दों से राहत नहीं मिलेगी. इसके अलावा घर वालों से मामूली बात पर बहस हो सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-13 / 13

ऑफिस में किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी, जिस पर आपके विचारों को अहमियत दी जाएगी. हालांकि, खान-पान पर ध्यान न देने के कारण बीमार पड़ सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन