Rahu Gochar: 31 मई 2026 से पहले राहु करेंगे इन 4 राशियों को मालामाल, आज किया शतभिषा नक्षत्र में पद गोचर
Rahu Gochar 2026: आज 29 मार्च 2026 को राहु ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में पद गोचर हुआ है, जिसके कारण 31 मई 2026 से पहले कुछ लोगों के जीवन में बदलाव आने की संभावना अधिक है. चलिए जानते हैं इस बार राहु ने शतभिषा नक्षत्र के किस पद में गोचर किया है और इससे किन 4 राशियों के भाग्य को बल मिलेगा.

वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है, जिसका संबंध प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं से है. खासकर, राहु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति की इच्छाओं, तकनीक से जुड़े कार्य और राजनीति आदि पर पड़ता है. इसके अलावा अचानक होने वाली घटनाओं के लिए भी कई बार राहु ग्रह को जिम्मेदार माना जाता है. यहां पर आप आज 29 मार्च 2026 को हुए राहु गोचर और उससे लाभ कमाने वाली 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जान सकते हैं.
राहु गोचर 2026 का समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर राहु ग्रह का शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर हुआ है. अब 31 मई 2026 की सुबह 2 बजकर 28 मिनट तक राहु शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय पद में ही रहेंगे.
वृषभ राशि
3 / 6धैर्य से किए गए काम कारोबारियों को सफलता दिलाएंगे. टीमवर्क से नौकरीपेशा जातकों का टारगेट समय पर पूरा होगा. इस दौरान विवाहित जातकों को मानसिक शांति का अहसास होगा.
कन्या राशि
4 / 6जॉब चेंज करने के लिए वक्त अच्छा है. इस दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी आपको लाभ होने के योग हैं. नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कामकाजी लोगों को लाभ होगा. करीबी रिश्ते भी इन दिनों ठीक रहेंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा क्योंकि रिश्तों में उत्पन्न गलतफहमी खत्म होगी. उम्मीद है कि इस दौरान दिया गया इंटरव्यू क्रैक हो जाएगा. इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला भी आपको लाभ पहुंचाएगा.
मकर राशि
6 / 6वाहन का सुख आपको मिलेगा. करियर में बड़ा मोड़ आएगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. ऑफिस में दी गई नई जिम्मेदारी को आप पूरा करेंगे. सिर दर्द से भी इस दौरान कुछ राहत मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)