Planetary Conjunction 2026: इन 4 राशियों की इनकम में उछाल आने के साथ परिवार में बढ़ेंगी खुशियां; मीन में बनी बुध, शनि, मंगल और सूर्य की युति
Planetary Conjunction 2026: जब कोई दो या उससे अधिक ग्रह एक ही समय पर किसी राशि या नक्षत्र में मौजूद होते हैं तो युति बनती है. इस समय मीन राशि में बुध, शनि, मंगल और सूर्य ग्रह की युति बन रही है. चलिए जानते हैं इस शक्तिशाली युति के समय और प्रभाव के बारे में.

11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह ने मीन राशि में गोचर किया है, जहां पहले से शनि ग्रह, मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह मौजूद हैं. ऐसे में 4 ग्रहों की शक्तिशाली युति का निर्माण हुआ है. यहां पर आप इस अद्भुत घटना के बनने के समय और ग्रह युति से प्रभावित राशियों के बारे में जान पाएंगे.
ग्रह युति 2026
2 / 6पंचांग के अनुसार, आज 11 अप्रैल 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मीन राशि में गोचर किया है, जहां लंबे वक्त से शनि ग्रह मौजूद हैं. वहीं, मंगल ग्रह ने 2 अप्रैल को और सूर्य ग्रह ने 15 मार्च 2026 को मीन राशि में कदम रखा था. बता दें कि आज से आने वाले कई दिनों तक ये युति प्रभावी रहेगी.
मिथुन राशि
3 / 6अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनसे मन की बात कहने के लिए वक्त अच्छा है. उम्मीद है कि सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को समझेगा. इनकम को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास कामकाजी लोगों के सफल रहेंगे. इस दौरान आपको कमर दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है.
कन्या राशि
4 / 6माता-पिता की बात मानना आपके लिए ठीक साबित होगा. घर का माहौल पहले के मुकाबले काफी बेहतर होगा. इनकम में उछाल आने के कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. साथ ही शरीर के दर्द से राहत मिलेगी.
तुला राशि
5 / 6इनकम को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. इस दौरान घर वाले रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की लव मैरिज के लिए मान जाएंगे. इसके अलावा जल्द शादी तय करेंगे. नई चीजों की खरीदारी करने के लिए ये हफ्ता बढ़िया है.
कुंभ राशि
6 / 6परिवार वालों की तरफ से रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते को मंजूरी मिलने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से बिजनेस कर रहे हैं, उनकी इनकम में उछाल आएगा. इसके अलावा सेहत में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)