Lucky Zodiac Signs: मंगल-गुरु के लाभ योग से खुलेंगे 4 राशियों के लिए तरक्की के द्वार, विरोधी भी रहेंगे शांत
Labh Yog 2026: मंगल और गुरु, दोनों ही शुभ ग्रह हैं जिनका साथ आना ज्योतिष के नजरिए से खास है. काफी समय बाद जून 2026 में मंगल और गुरु ग्रह के संयोग से लाभ योग बन रहा है. यहां पर आप इन दोनों ग्रहों के संयोग से बनने वाले लाभ योग के समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

28 जून 2026 को ग्रह मंगल और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके प्रभाव से लाभ योग बनेगा. इस दिन सुबह 10 बजकर 16 मिनट से लाभ योग प्रभावी होगा, जो राशियों पर अपना प्रभाव डालना शुरू करेगा. चलिए अब जानते हैं लाभ योग के बनने के समय और जून 2026 के अंत में राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में.
लाभ योग का महत्व
2 / 6बता दें कि लाभ योग को ही त्रिएकादश योग कहा जाता है, जिसका बनना शुभ होता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की ऊर्जा, साहस और सहनशक्ति में वृद्धि होती है. साथ ही अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को अपनी सेहत में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है.
वृषभ राशि (Taurus)-
3 / 6आपका साहस चरम पर रहेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को लोगों के सामने व्यक्त कर पाएंगे. जो लोग किसी कंपनी से जुड़े हैं, उनकी सैलरी में कुछ उछाल आएगा. साथ ही बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
4 / 6प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में नाम होगा. यदि आपके माता या पिता की सहेत सही नहीं है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
5 / 6युवाओं के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो जून 2026 के अंत में बढ़िया रहेगी. इसके अलावा विरोधी शांत रहेंगे, जिसके कारण काम समय पर पूरे होंगे.
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6युवाओं को करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका मिलेगा. इस दौरान विवाहित जातकों के जीवन में रोमांस चरम पर रहेगा. घर के माहौल की बात करें तो उसमें धीरे-धीरे जून 2026 के अंत में सुधार होना शुरू होगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.