Papmochani Ekadashi Rashifal: आज एकादशी पर सूर्य गोचर के साथ शुक्र-चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Papmochani Ekadashi 2026 Rashifal: आज 15 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी के दिन सूर्य गोचर के साथ-साथ शुक्र और चंद्र ग्रह का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. यहां पर आप इन तीनों ग्रहों के गोचर के सही समय और आज से आने वाले कुछ दिनों तक 4 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

देशभर में आज 15 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. साथ ही आज 3 बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं भी घट रही हैं. सुबह-सुबह सूर्य ग्रह का राशि गोचर हो गया है, जिसके बाद चंद्र ने नक्षत्र परिवर्तन किया. वहीं, अब शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन तीनों ग्रहों के गोचर के प्रभाव से आज से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएगा. चलिए जानते हैं ग्रह गोचर के सही समय और इससे लाभ प्राप्त करने वाली 4 राशियों के बारे में.
आज 15 मार्च 2026 को ग्रहों की ‘महा-हलचल’
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ है, जिसके बाद सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर चंद्र ग्रह ने श्रवण नक्षत्र में कदम रखा. वहीं, अब शुक्र ग्रह सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे.
मेष राशि
3 / 6मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में एकदम से तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा परिवार वालों का मुश्किल समय में साथ मिलेगा.
कर्क राशि
4 / 6जिन लोगों से आपकी बोलचाल बंद है, उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. कारोबार के विस्तार के लिए परिवार के लोगों द्वारा ली गई सलाह लाभदायक सिद्ध होगी. यदि माता-पिता बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देंगे तो वो बीमारियों से बचे रहेंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6बिजनेस में रिस्क की जगह शांत दिमाग से लिए गए फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. अगर आप किसी चीज को सीखने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा आपका और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
कुंभ राशि
6 / 6विरोधियों के एक्टिव न रहने के कारण समय पर काम पूरे होंगे. साथ ही घर का माहौल सुधरेगा. नई चीजों को सीखने की जिज्ञासा आपके मन में रहेगी. बता दें कि इस दौरान आप वाहन चलाना भी सीख सकते हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)