Pratiyuti Drishti: एक ही दिन में दो बार बनेगी प्रतियुति दृष्टि, 12 में से इन 4 राशियों को होगा लाभ और सेहत रहेगी बढ़िया

Pratiyuti Drishti 2026: 31 मार्च 2026 की तिथि ज्योतिष गणना के लिहाज से बेहद खास है क्योंकि इस दिन 2 बार प्रतियुति दृष्टि बन रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अपार लाभ करवाने वाला योग माना गया है. चलिए अब जानते हैं इस महान योग के बनने के समय और इससे लाभ कमाने वाली भाग्यशाली 4 राशियों के बारे में.

Pratiyuti Drishti
1 / 6

जब कोई दो ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री यानी सातवें भाव में आमने-सामने विराजमान होते हैं तो प्रतियुति दृष्टि बनती है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में प्रतियुति दृष्टि योग और प्रतियुति योग के नामों से भी जाना जाता है. इस बार 31 मार्च 2026 को एक बार नहीं, बल्कि दो बार प्रतियुति दृष्टि बन रही है, जिसका 12 राशियों में से कुल 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यहां पर आपको प्रतियुति दृष्टि के बनने के टाइम और 4 राशियों पर होने वाले सकारात्मक असर की जानकारी मिल जाएगी.

विज्ञापन

31 मार्च 2026 को किस समय बनेगी प्रतियुति दृष्टि?

31 मार्च 2026 को किस समय बनेगी प्रतियुति दृष्टि?2 / 6

पंचांग के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को सबसे पहले सुबह करीब 12 बजकर 12 मिनट पर प्रतियुति दृष्टि बनेगी, जिसके बाद शाम में 06 बजकर 49 मिनट के आसपास दोबारा ये योग बनेगा.  

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

लंबी अवधि के निवेश से आपको अच्छा-खासा लाभ होगा. कुछ समय आप अपने खास लोगों के साथ भी व्यतीत करेंगे, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी. हाथ-पैर में दर्द की समस्या इस दौरान आपको परेशान नहीं करेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

नई चीजों की खरीदारी करने या पुराने सामान को बेचने के लिए ये वक्त उपयुक्त है. ऑफिस के पुराने दोस्तों से मिलकर आपको अच्छा लगेगा. समझदारी से लिए गए कारोबारी फैसले लंबे वक्त तक आपको लाभ पहुंचाएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

लंबे समय से आप कोई कार्य करने का प्रयास कर रहे थे तो अब उसमें सफलता मिल सकती है. घर में खुशी का वातावरण रहेगा क्योंकि कोई शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी. सेहत का साथ इस दौरान हर उम्र के जातकों को मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

समझदारी से लिए गए लव लाइफ से जुड़े फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो उनकी सेहत में सुधार होगा. मार्च 2026 के अंत में घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन