Numerology: इस रंग की कार के सबसे ज्यादा होते हैं एक्सीडेंट, इन 3 मूलांक वाले भूलकर भी न चलाएं

कार खरीदते समय लोग अकसर रंग का विशेष ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार का रंग आपकी जान के लिए रिस्की हो सकता है? क्योंकि रिसर्च में कार के रंग को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, आइए जानते हैं कि आखिर कार के रंग और इंसान की जिंदगी के बीच क्या कनेक्शन है?

Car Colour Prediction
1 / 5

कार का रंग खरीदने में गलती करना महंगा पड़ सकता है। रोड सेफ्टी पर हुई रिसर्च और स्टडी बताती हैं कि कार का रंग सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि सुरक्षा से भी कनेक्ट होता है। न्यूमरोलॉजी मे भी कुछ रंगों की एनर्जी को रिस्की माना गया है। खासकर काले और गहरे रंग की कारों को हादसे की वजह माना गया है।

विज्ञापन

कार के रंगों पर रिसर्च में बड़ा खुलासा

कार के रंगों पर रिसर्च में बड़ा खुलासा2 / 5

साल 2017 में मोनाश यूनिवर्सिटी के एक्सीडेंट रिसर्च सेंटर में Vehicle Color And Crash Risk टॉपिक पर रिसर्च हुई, जिसमें खुलासा हुआ कि काले रंग की कारों का क्रैश रिस्क ज्यादा होता है। रिसर्च के अनुसार काले और डार्क ग्रे रंग की कारें रात में, बारिश में या घनी धुंध में दिखती नहीं हैं, इसलिए इनकी टक्कर होने या क्रैश होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

काले रंग का जुड़ाव शनिदेव की ऊर्जा से

काले रंग का जुड़ाव शनिदेव की ऊर्जा से3 / 5

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, हर रंग का एक खास नंबर और ऊर्जा होती है। जैसे काले रंग का नंबर 8 है और यह शनि ग्रह से कनेक्ट है। न्यूमेरोलॉजर्स मानते हैं कि काला रांग नेगेटिव एनर्जी या बाधाओं को अटैक्ट करता है। इसी आधार पर कह सकते हैं कि काले रंग की कारें खतरे को आकर्षित करती हैं, इसलिए इनके साथ हादसा होने का खतरा ज्यादा रहता है।

सफेद रंग शांति और सुरक्षा का प्रतीक

सफेद रंग शांति और सुरक्षा का प्रतीक4 / 5

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 1, 2 और 9 वालों के लिए 8 का अंक यानी शनि खतरे की घंटी होते हैं। शनि की ऊर्जा इन मूलांक वालों के तेज या भावुक स्वभाव से टकराती है तो मुसीबतें खड़ी करती है। सफेद रंग का नंबर 1 है और यह सूर्य की ऊर्जा से कनेक्ट है। सूर्य स्पष्टता और सुरक्षा का प्रतीक है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। सफेद रंग अंधेरे में भी चमकता है, इसलिए सफेद रंग की कारों के साथ हादसा होने का खतरा कम होता तो लोगों को काले और स्लेटी रंग की कार की बजाय सफेद रंग की कार खरीदनी चाहिए।

विज्ञापन

शनि या राहु का प्रभाव तो गहरे रंगों से बचें

शनि या राहु का प्रभाव तो गहरे रंगों से बचें5 / 5

ज्योतिष के अनुसार, अगर कुंडली में शनि या राहु का प्रभाव ज्यादा हो तो गहरे रंगों से सावधान रहना चाहिए। सफेद, सिल्वर या हल्का नीला रंग फायदेमंद रहेगा। अगर आपकी कार का रंग काला है तो भी घबराने की बात नहीं है, बस कार का रंग बदलाव लेंगे तो समस्या नहीं होगी। वहीं अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो रंग चुनते समय सेफ्टी का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि ड्राइविंग करते समय स्टाइल और पसंद से ज्यादा सेफ्टी फैक्टर मायने रखता है। इसलिए काले रंग की कार खरीदते समय सावधानी बरतें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन