Numerology: Rajat Dalal की तरह Daring Personality वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, विवादों से घिरा रहता है जीवन

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र को एक प्राचीन व सटीक विद्या माना जाता है, जिसमें मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं के राज खोले जाते हैं. कुछ मूलांक के लोगों की Daring Personality होती है, जो जल्दी से मुश्किलों से डरते नहीं हैं. लेकिन विवाद भी इनका पीछा नहीं छोड़ते हैं. सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल का भी ये ही मूलांक है, जिनसे जुड़ी मुख्य बातों की जानकारी आपको यहां पर मिल जाएगी.

Numerology
1 / 6

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रजत दलाल की प्रसिद्धि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालांकि, बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने से पहले भी रजत की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. हालांकि, इस समय रजत दलाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच रजत के मूलांक की भी खास चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं भारतीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

रजत दलाल का मूलांक क्या है?

रजत दलाल का मूलांक क्या है?2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजत दलाल का जन्म 12 जनवरी 1996 को हुआ है. अंक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की जन्म तिथि 3, 12, 21 और 30 होती है, उनका मूलांक 3 होता है. वहीं, देवगुरु बृहस्पति ग्रह (Jupiter) इनके जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं?3 / 6

मूलांक 3 के लोगों की Daring Personality होती है. ये आसानी से मुश्किलों से घबराते नहीं हैं, बल्कि हर परिस्थिति का खुलकर सामना करते हैं. इसके अलावा इनका दिमाग भी काफी तेज होता है. ये मुंहफट होते हैं. जो इनके मन में होता है, वो सामने वाले व्यक्ति से सीधे-सीधे कह देते हैं. (Image Credit- Freepik)

जिद्दी स्वभाव के होते हैं ये लोग

जिद्दी स्वभाव के होते हैं ये लोग4 / 6

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है. ये आसानी से अपनी बात से पीछे नहीं हटते हैं. इसके अलावा ये हर कार्य जल्दबाजी में करते हैं, जिसके कारण कई बार जीवन में पीछे रह जाते हैं या विवादों में घिर जाते हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

आएदिन विवादों में बने रहते हैं ये लोग

आएदिन विवादों में बने रहते हैं ये लोग5 / 6

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 3 के लोग किसी न किसी कारण से विवादों में घिरे रहते हैं. न चाहते हुए भी आएदिन इनकी चर्चा होती रहती है. हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि हर बार ये नकारात्मक चीजों को लेकर ही विवादों में रहें. (Image Credit- Freepik)

इन लोगों को देर से मिलता है सच्चा प्यार

इन लोगों को देर से मिलता है सच्चा प्यार6 / 6

मूलांक 3 के लोगों को जीवन में बहुत ही जल्दी सच्चा प्यार नहीं मिलता है. इनकी शादी भी उम्र 28 के बाद होती है. हालांकि, बृहस्पति ग्रह के कारण ये काफी रोमांटिक होते हैं और अपने जीवनसाथी को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन