Numerology: 69 की उम्र में भी अनिल कपूर कैसे दिखते हैं जवान? जन्म तिथि में छुपा रहस्य, जानें Mr India का मूलांक, ग्रह, खूबियां और कमियां

Numerology: व्यक्ति का जन्म किस दिन व समय पर हुआ है, उसका उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तिथि उसके वर्तमान, भूतकाल और भविष्य से जुड़े कई राज खोलती है. साथ ही जन्म तिथि का व्यक्ति की सेहत, त्वचा, लव लाइफ, प्यार और आर्थिक स्थिति आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. यहां पर आप Mr India अनिल कपूर के मूलांक, स्वामी ग्रह, खूबियां व कमियों के बारे में जान सकते हैं.

Numerology
1 / 6

अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा का एक बेहद सफल अभिनेता माना जाता है, जो अपनी एक्टिंग, एनर्जी और डायलॉग बोलने के जबरदस्त स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. खासकर, बॉलीवुड में उन्हें Mr. India और Lakhan नामों से जाना जाता है. इस समय अनिल कपूर की उम्र 69 है, लेकिन वो अभी भी बहुत जवान और एनर्जेटिक दिखते हैं. क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे का क्या कारण है. यदि नहीं, तो आपको बता दें कि इसके पीछे उनके मूलांक का खास महत्व हो सकता है. चलिए जानते हैं अनिल कपूर की सेहत, करियर व जीवन किस मूलांक से प्रभावित है. (Image Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

अनिल कपूर का मूलांक और स्वामी ग्रह

अनिल कपूर का मूलांक और स्वामी ग्रह2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ. अंक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 और स्वामी ग्रह शुक्र होता है. इस हिसाब से अनिल कपूर का मूलांक 6 है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 6 वालों का स्वभाव

मूलांक 6 वालों का स्वभाव3 / 6

जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, उनकी Personality चार्मिंग और अट्रैक्टिव होती है. ऐसे लोगों के ऊपर उम्र का जल्दी असर नहीं होता है. ये लोग लंबे समय तक जवान और एनर्जेटिक रहते हैं. इनके स्वभाव की बात करें तो ये शांतिमय होते हैं, जो आसानी से हर परिस्थिति में एडजस्ट हो जाते हैं. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 6 वालों की जीवनशैली

मूलांक 6 वालों की जीवनशैली4 / 6

मूलांक 6 वालों के बड़े-बड़े शौक होते हैं. इन्हें आरामदायक जीवन जीना पसंद होता है, जिसके लिए ये मेहनत करते हैं और पैसे भी खर्च करते हैं. इन्हें आम लोगों की तरह जीवन जीना पसंद नहीं होता है, बल्कि ये हर चीज को अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश करते हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

मूलांक 6 वालों की खूबियां

मूलांक 6 वालों की खूबियां5 / 6

मूलांक 6 वालों की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये मिलनसार होते हैं. ये अपनों की खुशी के लिए खुद की प्रसन्नता से समझौता कर लेते हैं. ये अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों की सफलता पर भी ध्यान देते हैं और परिवार को जोड़कर रखने का प्रयास करते हैं. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 6 वालों की कमियां

मूलांक 6 वालों की कमियां6 / 6

मूलांक 6 वालों की सबसे बड़ी कमी ये है कि ये बहुत ज्यादा खर्चीले होते हैं. ये अपने जीवन को सुखमय बनाने के चक्कर में दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं. ये बचत नहीं कर पाते हैं, जिसके चक्कर में कई बार आर्थिक संकट में फंस जाते हैं. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन