Varun Dhawan की तरह खुशमिजाज होते हैं इस मूलांक के लोग, जिंदगी हर मोड़ पर लेती है टेस्ट, आसानी से नहीं मिलती सफलता

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र एक पूर्वकालीन व सटीक विद्या है, जिसमें अंकों के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी मुख्य जानकारी पता चलती है. इसमें कुछ मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ वाले लोगों को खुशमिजाज माना गया है, लेकिन उनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है. आसानी से उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है. बता दें कि भारतीय अभिनेता वरुण धवन का भी यही मूलांक है, जिनसे जुड़ी अनसुनी बातें आपको यहां पर जानने को मिल जाएंगी.

Numerology Prediction
1 / 6

वरुण धवन एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर एक्शन तक की फिल्मों में बेहतरीन काम किया है. हालांकि, अब तक के करियर में उनकी कुछ ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. चलिए अब जानते हैं वरुण धवन की डेट ऑफ बर्थ क्या है और उनकी जिंदगी किस मूलांक से प्रभावित है. साथ ही आपको उनके मूलांक के लोगों की खूबियों के बारे में पता चलेगा. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

वरुण धवन का मूलांक क्या है?

वरुण धवन का मूलांक क्या है?2 / 6

फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को हुआ है. अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की जन्म तिथि 6, 15 और 24 होती है, उनका मूलांक 6 होता है, जबकि शुक्र देव को इनका स्वामी ग्रह माना जाता है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

इन लोगों का खुशमिजाज होता है स्वभाव

इन लोगों का खुशमिजाज होता है स्वभाव3 / 6

वरुण धवन की तरह मूलांक 6 के लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है. ये लोग ज्यादा समय तक उदास नहीं रह पाते हैं और न ही अपने आसपास के लोगों को दुखी देख पाते हैं. हालांकि, ये बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं. (Image Credit- Freepik)

कला प्रेमी होते हैं ये लोग

कला प्रेमी होते हैं ये लोग4 / 6

मूलांक 6 के लोग कला प्रेमी होते हैं. इनका चित्रकला, डांस, संगीत और साहित्य जैसी विभिन्न कलात्मक चीजों के प्रति खास लगाव होता है. इसी वजह से इनके रचनात्मक फील्ड में सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

वफदार होते हैं ये लोग

वफदार होते हैं ये लोग5 / 6

मूलांक 6 के लोगों का दिल साफ होता है. इन्हें छल-कपट या धोखा देना नहीं आता है. खासकर, अपने जीवनसाथी और घर वालों के प्रति ये वफादार होते हैं. ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इनके अपनों को दुख हो. (Image Credit- Freepik)

कड़ी मेहनत करने के बाद ही इन लोगों को मिलती है कामयाबी

कड़ी मेहनत करने के बाद ही इन लोगों को मिलती है कामयाबी6 / 6

मूलांक के लोगों का जीवन संघर्ष से भरा होता है. जिंदगी हर मोड़ पर इनकी परीक्षा लेती है. यहां तक कि कामयाबी भी इन्हें आसानी से नहीं मिलती है, लेकिन ये अगर मेहनत करते हैं तो सफल जरूर होते हैं. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन