Numerology: टैलेंट में सबके ‘बॉस’ होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन ये एक कमी रोक देती है तरक्की
Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख और मूलांक का खास महत्व होता है. जन्म तारीख के जरिए किसी का मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक से उसके स्वभाव, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं.

Numerology: अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. इसी तरह से जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं. आज आपको ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताने वाले हैं जो बहुत ही टैलेंटेड होते हैं.
टैलेंटेड होते हैं इस मूलांक के लोग
2 / 6अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोग बहुत ही टैलेंटेड होते हैं. इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है.
इन गुणों से होते हैं भरपूर
3 / 6मूलांक 9 के लोग ऊर्जा, साहस और बुद्धि के धनी होते हैं. यह लोग अपनी चतुरता से जीवन की कठिनाइयों को आसानी से सुलझा लेते हैं. मूलांक 9 के लोग बेहद समझदार होते हैं.
मूडी और आलसी स्वभाव
4 / 6इन लोगों में एक कमी यह होती है कि, यह लोग मूडी और आलसी स्वभाव के होते हैं. मूलांक 9 वाले लोग अपनी इस आदत के कारण कई बार लाइफ में पीछे रह जाते हैं.
देरी से मिलती है सफलता
5 / 6मूलांक 9 वाले लोग आलसी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों में काम को टालने की आदत होती है. अपनी इस आदत के कारण इन लोगों को देरी से सफलता मिलती है. कई बार सुनहरे अवसर हाथ से निकल जाते हैं.
मूलांक 9 वालों के लिए उपाय
6 / 6अपनी इस आलसी स्वभाव को दूर करने और जीवन में सफलता के लिए मूलांक 9 वालों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. अपने पास लाल रंग का कपड़ा या रुमाल रखना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.