Numerology: महफिल की जान होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, हर किसी को बना लेते हैं अपना दिवाना
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर देखने को मिलता है. मूलांक से किसी की पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं.

Numerology: मूलांक को जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर आसानी से निकाल सकते हैं. अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 5 यानी 6 होगा. इस तरह सभी जन्म तारीख का मूलांक निकाल सकते हैं.
हर किसी के साथ मैच करते हैं वाइब
2 / 6अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 और 6 वाले लोग महफिल की जान होते हैं. यह किसी के भी साथ वाइव मैच कर लेते हैं. ये लोग आसानी से किसी को दोस्त बना लेते हैं. ये अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं.
मूलांक 5 वाले लोग
3 / 6अगर किसी का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. बुध के प्रभाव से यह लोग बुद्धिमत्ता से भरपूर होते हैं.
मूलांक 5 की खासियत
4 / 6मूलांक 5 वाले लोग नए दोस्त बनाने में माहिर होते हैं. यह किसी भी महफिल में जाकर उसमें जान डाल देते हैं. यह लोग सहायक और सहयोगी स्वभाव के होते हैं. हंसमुख और मिलनसार होते हैं.
मूलांक 6 वाले लोग
5 / 6किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को जन्म हुआ है तो ऐसे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है. यह हर किसी से वाइब मैच करते है.
मूलांक 6 की खासियत
6 / 6शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग आकर्षक होते हैं. यह दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. किसी के भी साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं. यह लोगों के साथ जल्दी दोस्ती कर लेते हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.